Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस नकली मक्खन और घी बेचने वाले गिरोह का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए करीब 5 कुंटल नकली माल भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी इस नकली माल को रेलवे स्टेशन और फुटपाथ की दुकानों पर खपाते थे।

विज्ञापन

दिल्ली से खरीदते थे सस्ता घी-मक्खन

जानकारी के मुताबिक ने यह कार्रवाई नोएडा के सेक्टर-70 में की है। डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि ये आरोपी दिल्ली के नोएडा से सटे इलाकों पर सस्ते दामों पर घी और मक्खन खरीदते थे। इसके बाद मशहूर अमूल ब्रांड ने नाम से नकली पैकिंग करते थे। पैकिंग करने के बाद ठेलवालों, स्टेशनों फुटपाथों पर काम नाश्ते की दुकान लगाने वाले लोगों को सप्लाई करते थे।

विज्ञापन

https://twitter.com/noidapolice/status/1665305404186988544

64 लाख रुपये का नकली मक्खन जब्त

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान संजय, राजकुमार, आशीष, साजिद और दीपक के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि संजय और राजकुमार इस गिरोह को चला रहे थे। पांचों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से पकड़े गए माल की कीमत करीब 64 लाख रुपये है।

विज्ञापन

खाद्य विभाग को नहीं थी भनक

एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि शहर में इतने बड़े स्तर पर चल रहे इस गोरखधंधे की खाद्य विभाग को भनक तक नहीं था। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस की कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग भी जागा है। एक अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपियों के पास अन्य कंपनियों का माल भी पकड़ा गया है। विभाग मामले की जांच में जुटा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ