हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Noida News: 24 घंटे में कोविड के 107 नए मामले, 50 साल के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
file photo

Noida News: गौतमबुद्ध नगर में पिछले 24 घंटों में कोविड के 107 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण से 50 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक बीते एक हफ्ते में जिले में कोविड से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

जिले में मरने वालों की संख्या 493 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि कोविड की वजह से मरने वाला व्यक्ति मोटापे और ब्लेड प्रेशर से पीड़ित था। अधिकारियों के अनुसार, 78 साल के कोविड ​​​​पॉजिटिव इस शख्स की 18 अप्रैल को मृत्यु हुई थी। बता दें जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वाले कुल लोगों की संख्या अब 493 हो गई है।

और पढ़िए – Noida News:नोएडा सेक्टर-39 जिला अस्पताल में सेक्टर-30 की पैथोलॉजी लैब शिफ्ट

विज्ञापन

सक्रिय रोगियों की संख्या 700 

सीएमओ सुनील शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में जिले में 107 नए मरीज मिले है। जिसके बाद सक्रिय रोगियों की संख्या 700 पर पहुंच गई है। कुल संक्रमित मामलों में से 27 मरीज वर्तमान में अस्पतालों में भर्ती हैं। अन्य मरीजों का घर में रखकर ही इलाज किया जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 1564 सैंपल लिए गए हैं। नए मरीजों में बच्चे भी शामिल हैं।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola