हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नोएडा एयरपोर्ट के पास फिल्म सिटी को लेकर बड़ा अपडेट, पीएम मोदी इस डेट को रख सकते हैं नींव

Noida New Film City: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सेक्टर-21 में नई फिल्म सिटी का निर्माण 1 हजार एकड़ में होगा। बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट और भूटानी ग्रुप मिलकर फिल्म सिटी का निर्माण करेंगे। 27 जून 2024 को कंपनी को अथॉरिटी की ओर से जमीन पर कब्जा दिया जा चुका है, लेकिन अब तक फिल्म सिटी का निर्माण शुरू नहीं हो सका।

विज्ञापन
Noida New Film City

Noida New Film City: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनने वाली फिल्म सिटी को लेकर यमुना अथॉरिटी ने तैयारियां तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी योगी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर नजर रख रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की नींव पीएम नरेंद्र मोदी रखेंगे। सूत्रों से पता चला है कि पीएमओ से पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर अभी तक कोई डेट कंफर्म नहीं हुई है। जबकि 19 मई को पीएम का कार्यक्रम होने की अटकलें लगाई जा रही है।

6 महीने में तीन बार बदली डेट

यमुना अथॉरिटी क्षेत्र में बनने वाली नई फिल्म सिटी की नींव 19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रख सकते हैं। ऐसी अटकले लगाई जा रही हैं, लेकिन अभी तक नोएडा पुलिस या यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है। पिछले 6 महीने में 3 बार फिल्म सिटी के शिलान्यास के कार्यक्रम की तैयारी की गई। लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से कार्यक्रम टल गया। ऐसे में इस बार 19 मई को पीएम आ सकते है। हालांकि, अब तक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का विधिवत कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। अथॉरिटी और निर्माता कंपनी के अधिकारी इसका इंतजार कर रहे। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म सिटी शिलान्यास का कार्यक्रम मई के अंत तक हो सकता है।

विज्ञापन

1 हजार एकड़ में होगा निर्माण

सेक्टर-21 में नई फिल्म सिटी का निर्माण 1 हजार एकड़ में होगा। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट और भूटानी इंफ्रा फिल्म सिटी का निर्माण करेगी। फिल्म सिटी के निर्माण के लिए पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर 11 माह पहले ही कब्जा लिया जा चुका है। 27 जून 2024 को कंपनी को अथॉरिटी की ओर से जमीन पर कब्जा दिया जा चुका है, लेकिन अब तक फिल्म सिटी का निर्माण शुरू नहीं हो सका। फिल्म सिटी में विदेश के मुकाबले 50 प्रतिशत कम बजट में फिल्म बन सकेंगी।

विज्ञापन

पहले चरण में 230 एकड़ में बनेगी फिल्म सिटी

यमुना अथॉरिटी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी को एक हजार एकड़ में विकसित किया जाना है। पहला चरण 230 एकड़ और दूसरा चरण 670 एकड़ में विकसित होगा। दिसंबर में बोनी कपूर ने अथॉरिटी को पहले चरण का लेआउट प्लान सौंपा था, जिसे अथॉरिटी ने गुरुवार को स्वीकृति दे दी। बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट और भूटानी ग्रुप मिलकर फिल्म सिटी का निर्माण करेंगे। कुल 230 एकड़ क्षेत्रफल में से 155 एकड़ में औद्योगिक और 75 एकड़ में व्यवसायिक गतिविधियां विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन

1000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

बताया जा रहा है कि पहले चरण में 1000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस दौरान फिल्म सिटी में व्यवसायिक गतिविधियों का विकास तीन जोन में होगा। इनमें अभिनेताओं के ठहरने के लिए होटल, विश्वविद्यालय, प्रशिक्षण केंद्र, थीम पार्क, शॉपिंग सेंटर, डिज्नीलैंड के अलावा पांच और सात सितारा होटल बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

एम्यूजमेंट पार्क लोगों को करेंगे आकर्षित

फिल्म सिटी बनने वाला एम्यूजमेंट पार्क लोगों को आकर्षित करेगा। व्यवसायिक गतिविधियां यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे पर विकसित होने से इसका नजारा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्री भी देख सकेंगे। कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट और भूटानी ग्रुप कंपनी को अनुबंधन के हिसाब से पहले फिल्म शूटिंग से संबंधित गतिविधियों को पहले निर्माण करना होगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola