उत्तरप्रदेश के नोएडा सेक्टर-63 में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के NH-9 पर बाइक में सवार दो लोग कार की चपेट में आ गए। जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
बता दें कि हादसे के बाद नाराज होकर लोग सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर लोगों को वहां से हटवाया। इससे लाल कुआं से दिल्ली जाने वाली तरफ कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। पुलिस ने वाहन और शव को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
बाइक सवार महिला की मौत
पुलिस के मुताबिक मिली जानकारी छिजारसी चोटपुर कॉलोनी की मोनिका सोमवार करीब 6 बजे किसी जानकार के साथ बाइक से जा रही थी। रास्ते में जाते वक्त लाल कुआं की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टियागो कार की चपेट में मोनिका की बाइक आ गई। मोनिका की सड़क पर गिरकर मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका के परिजनों ने करीब 3 घंटे तक एनएन-9 पर शव रखकर सड़क जाम रखी।
इस रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से अक्षरधाम की ओर जाने वाला रास्ता डायवर्ट कर दिया गया, जिससे सुबह-सुबह ऑफिस और काम पर निकलने वालों को काफी परेशान का सामना करना पड़ा। NH-24 पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी रहीं। दिल्ली की ओर जा रहे यात्रियों को चिल्ला बॉर्डर पर ही रोककर उन्हें दलित प्रेरणा स्थल से डीएनडी फ्लाईवे की ओर मोड़ा गया।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
8 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
11 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
13 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
14 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
18 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
19 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines