Noida News: नवरात्रि के शुभ अवसर पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस बार जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. भारत सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए संशोधनों का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है. 22 से 28 सितंबर के बीच सिर्फ सात दिनों में गौतमबुद्ध नगर जिले में वाहनों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया है.
वाहनों की बंपर बिक्री, 900 करोड़ का कारोबार
परिवहन विभाग के मुताबिक नवरात्रि के पहले सप्ताह में लगभग 2000 दोपहिया और 1400 चार पहिया वाहनों का पंजीकरण हुआ. कुल मिलाकर इस दौरान करीब 900 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की गई, जो कि पिछले वर्षों की तुलना में कहीं अधिक है.
50 लाख से ऊपर की 310 गाड़ियां बिकी
इस बार महंगी गाड़ियों के शौकीनों ने भी दिल खोलकर खर्च किया है. 50 लाख रुपये से अधिक कीमत के 310 लग्जरी वाहनों का पंजीकरण हुआ है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या महज 206 थी. दशहरे के बाद यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.
इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन बने खरीदारों की पहली पसंद
सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों पर दी जा रही सब्सिडी और 100 फीसद कर छूट का सीधा असर बिक्री पर दिखाई दे रहा है. इस बार 364 इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों का पंजीकरण दर्ज किया गया. जानकारों का कहना है कि यह संख्या तेजी से बढ़ रही है क्योंकि 14 अक्टूबर तक इस छूट का लाभ लिया जा सकता है.
बढ़ती मांग, वेटिंग की नौबत
डीलरों की मानें तो कई लोकप्रिय मॉडल्स के लिए अब ग्राहकों को इंतजार करना पड़ रहा है. खासकर इलेक्ट्रिक और कुछ लग्जरी सेगमेंट में वेटिंग पीरियड लगातार बढ़ रहा है. 6 महीने से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी लोगों को समय पर वाहन नहीं मिल पा रहे है.
6000 वाहनों का पंजीकरण बाकी
एआरटीओ (प्रशासन) परिवहन विभाग, गौतमबुद्ध नगर सियाराम वर्मा ने बताया कि इस बार वाहनों का पंजीकरण उम्मीद से कहीं अधिक हो रहा है. हम अभी करीब 6,000 और वाहनों के पंजीकरण की संभावना देख रहे हैं, जिसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: यीडा सिटी में दो लाख हेक्टेयर में होगा विकास, जानें किन जिलों में दौड़ेगा विकास का पहिया
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
11 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
12 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
17 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
17 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
18 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
19 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
20 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
22 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines