Noida News: नोएडा की फेस 3 थाना पुलिस ने एक मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) में काम करने वाले और MBA की डिग्री धारक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि पकड़ा गया युवक IBPS की परीक्षा में फर्जी दस्तावेज तैयार करके परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था. पकड़े गए मुन्ना भाई के पास से पुलिस टीम ने परीक्षार्थी के विभिन्न दस्तावेज, एक आई फोन, लैपटॉप, 5000 रुपये नगद और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं.
दूसरे परीक्षार्थी की जगह दे रहा था परीक्षा
नोएडा के सेक्टर-64 स्थित आर्दश परीक्षा केन्द्र पर रविवार को IBPS की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा था. इसी दौरान परीक्षार्थियों की जांच कर रही थी. चेकिंग के दौरान मौके से विश्व भास्कर नाम के एक युवक को फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया. जिसके बाद प्रबंधन द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची फेस-3 थाना पुलिस ने आरोपी विश्व भास्कर पुत्र नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, पकड़े गया आरोपी परीक्षा केंद्र पर आयोजित परीक्षा में मोहित कुमार मीणा के नाम परीक्षार्थी के स्थान परीक्षा दे रहा था.
यह भी पढ़ें- Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर, मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला करने वाले 2 बदमाशों को लगी गोली
पास कराने का झांसा देकर वसूलता था रुपये
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी विश्व भास्कर एक गुडगांव की एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करता है और उसने IIM इंदौर से MBA किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने मोहित कुमार मीणा के नाम का एक मूल आधार कार्ड, एक प्रामाणिक एडमिट कार्ड, आवेदन फॉर्म, आधार कार्ड की प्रमाणित फोटोकॉपी, आईबीपीएस प्राप्त दस्तावेज, आधार कार्ड का स्कैन स्क्रीनशॉट आईफोन, लैपटॉप और नगद रुपये बरामद हुए है. नोएडा सेंट्रल की एडीसीपी शैव्या गोयल के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी परीक्षार्थियों को पास कराने झांसा देकर उनसे पैसे वसूलता है. और वह फर्जी एडमिट कार्ड व आधार कार्ड बनाकर उन दस्तावेज के माध्यम से परीक्षा में प्रवेश करता था.
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में ज्वैलरी खरीदने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस ने पकड़ा नकली ज्वैलरी बेचने वाले व्यापारी
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
12 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
14 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
16 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
18 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
22 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
23 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines