News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Noida News : नोएडा के बरौला में मोबाइल शॉप की दुकान पर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। मोबाइल की दुकान से लाखों के मोबाइल चुराने के मामले में किसी और को नहीं बल्कि दुकान के नौकर को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले का मास्टरमाइंड नौकर है। पुलिस ने नौकर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि मोबाइल की दुकान पर हुई चोरी के मामले में दुकान का नौकर ऋतिक मास्टरमाइंड है। उसने अपने साथी अमन के साथ मिलकर करीब 6 लाख की कीमत के 18 अलग-अलग महंगे मोबाइल चुराए थे। मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं।
घटना को अंजाम देने वाले नौकर ऋतिक ने पुलिस से बचने के लिए तरीका तो अपनाया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बचने के लिए आरोपी ने मुख्य रास्ते के बजाय सीढ़ी से चढ़कर बालकनी के सहारे दुकान में जाना उचित समझा था। वहां पहुंचने के बाद वह बैग में मोबाइल भरकर फरार हो गया था।
16 जून की रात घटना को अंजाम देने से 2 दिन पहले ऋतिक ने अपने साथी अमन के साथ मिलकर प्लान बनाया था। दोनों ने साथ बैठकर पार्टी की थी और उसके बाद मालिक को कंगाल करने की साजिश रची। पुलिस यदि इस मामले में समय पर कार्रवाई न करती तो आरोपी और घटनाओं को अंजाम देता।
पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला है कि दोनों आरोपी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है। अमन बरौला में टोस्ट की डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता है जबकि ऋतिक मोबाइल की दुकान पर नौकर था। दोनों रूपयो के लालच में आ गए और घटना को अंजाम दे डाला। दोनों को उम्मीद थी की चोरी के माल को बेचकर उनको लाखों रुपए मिलेंगे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।