नोएडा मेट्रो स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, सूटकेस खुलने पर मिली राहत की सांस 

Noida News: नोएडा मेट्रो स्टेशन पर बम की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ ने मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों का आवागमन रोक दिया। बम निरोधक दस्ते ने पूरे एरिया को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Noida Metro Rail Corporation, Noida Police, Noida News, CISF, bomb disposal squad, नोएडा मेट्रो न्यूज, नोएडा न्यूज, सीआईएसएफ, बम निरोधक दस्ता, Latest News

नोएडा मेट्रो स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप

Noida News: नोएडा के एक मेट्रो स्टेशन पर लावारिस सूटकेस मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों की सूचना पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और बम निरोधक दस्ते के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सूटकेस में कुछ कपड़े, चादर और खाने की प्लेटें थीं। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

सीढ़ियों के पास मिला लावारिस सूटकेस

थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-35 लॉजिक्स मॉल के पास सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन है। सोमवार देर रात स्टेशन के नीचे सीढ़ियों के पास एक लावारिस सूटकेस मिलने से हड़कंप मच गया। सूटेकस देखकर वहां खड़े लोग दूर जाकर खड़े हो गए और इसकी सूचना CISF के जवानों को दी। CISF के जवान मौके पर बम निरोधक दस्ते को लेकर मौके पर पहुंची। इस बीच स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंच गई। बम निरोधक दस्ते ने तुंरत पूरा एरिया खाली कराकर अपने कब्जे में ले लिया और सूटकेस की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

कपड़े, चादर और खाने की प्लेटें थीं सूटकेस में

स्थानीय लोगों द्वारा बम की आशंका जताने पर सुरक्षा एजेंसियों ने सूटकेस को सावधानीपूर्वक खोला। जांच में पाया गया कि सूटकेस में कुछ कपड़े, चादर और खाने की प्लेटें थीं। इससे प्रतीत होता है कि यह सूटकेस किसी यात्री द्वारा भूलवश छोड़ा गया था।

काफी देर तक रहा तनाव का माहौल

पुलिस का कहना है कि सूटकेस में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि, एहतियातन कुछ देर के लिए मेट्रो स्टेशन पर आवागमन रोक दिया गया था। सूटकेस मिलने की खबर से यात्रियों और आसपास के लोगों में काफी देर तक तनाव का माहौल रहा, लेकिन सूटकेस सामान्य पाए जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ