Noida man stabbed over old rivalry: नोएडा में हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दो भाईयों ने पहले एक शख्स को चाकूओं से बुरी तरह गोद डाला। इससे भी उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने उसके हाथ-पैर बांधकर बाइक के पीछे बांध लिया और कई किलोमीटर सड़क पर घूमते रहे। ताज्जुब की बात है कि इस दौरान पुलिस की उन पर नजर नहीं पड़ी और न ही किसी अन्य व्यक्ति ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
मामला शनिवार रात बरौला गांव का है
जानकारी के अनुसार घसीटने की वीडियो सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस उस वीडियो से साक्ष्य एकत्रित कर रही है। यह पूरा मामला शनिवार रात बरौला गांव का है। यहां अनुज और उसके चचेरे भाई नितिन ने इलाके में ही रहने वाले मेहंदी हसन का रास्ता रोका। दोनों ने पहले उसकी जमकर पिटाई लगाई। उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। फिर उसे बाइक में बांधकर घसीटने लगे। इसके बाद वह घायल को सड़क पर अधमरा छोड़कर खुद पुलिस थाने पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों पर किया हमला
पुलिस के अनुसार अनुज ने बताया कि साल 2018 में उसके पिता का मेहंदी हसन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। वह उसी दिन से उससे बदला लेने की फिराक में था। शनिवार रात मौका पाकर उसने अपने भाई नितिन के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात का पता लगने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। उन्हें घटनास्थल पर साक्ष्य और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद करने लेकर जाया गया। यहां मौके पर दोनों पुलिस से हाथापाई करने लगे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर हमला बोल दिया।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों घायल
अपने बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों घायल हुए हैं। इस बीच सड़क पर पड़े मिले मेहंदी हसन को समीप के अस्पताल पहुंचा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। दोनों का मेडिकल करवाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
19 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
20 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines