Noida News: नोएडा के फेज दो थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव में शनिवार सुबह एक फैक्ट्री कर्मचारी ने पड़ोसी युवक पर चाकू से हमला कर दिया. घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को घटना के आठ घंटे के भीतर पकड़कर जेल भेज दिया. हत्या में प्रयुक्त चाकू और खून से सनी जैकेट भी बरामद की गई.
फैक्ट्री में करता था ड्यटी
मूल रूप से पीलीभीत के गागोपुर गांव का रहने वाला सोनू, याकूबपुर में अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता था और एक फैक्ट्री में कार्यरत था. पड़ोसी और 22 वर्षीय रिक्शा चालक गोलू के साथ सोनू के रिश्ते में तनातनी तब शुरू हुई जब सोनू ने पत्नी के मोबाइल में गोलू के कथित आपत्तिजनक मैसेज और कॉल देखे. डांटने के बाद भी गोलू ने फोन और मैसेज करना बंद नहीं किया.
समझाने गया था युवक
शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे, सोनू गोलू को मकान खाली करने के लिए समझाने गया. दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में सोनू ने गोलू के पेट, छाती और सिर में तीन बार चाकू से वार कर दिया. घायल हालत में गोलू को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
आरोपी की हुई धरपकड़
थाना प्रभारी विन्ध्यांचल तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम पूरा कर शव स्वजन को सौंप दिया गया है. मृतक के जीजा कुलदीप की शिकायत पर आरोपी सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: नोएडा के इंजीनियर से 29 लाख की ठगी, शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
15 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
19 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
19 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines