Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) की एक हाउसिंग सोसायटी (Housing Society) ने अपने यहां काम करने वाली फीमेल मेड (House Maid) और महिला सुरक्षा गार्डों के लिए नई पहल की है। सोसायटी के लोगों ने ऐसा काम किया है, जिससे उनकी चारों ओर वाहवाही हो रही है। नोएडा की अन्य सोसायटी के लिए पेश हुई इस अनोखी मिसाल से सैकड़ों मेड और महिला गार्ड खुश हैं।
लोटस बुलेवर्ड सोसायटी ने उठाया बेहतरीन कदम
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-100 में लोटस बुलेवर्ड हाउसिंग सोसायटी है। यहां ढाई हजार से ज्यादा फ्लैटों में परिवार रहते हैं। आसपास के गावों की महिलाएं इन फ्लैटों में मेड और फीमेल सिक्योरिटी गार्ड का काम करती हैं। इनकी संख्या सैकड़ों में है। रिपोर्ट में कहा गया था कि इन महिलाओं के लिए कोई शौचालय नहीं था।
यह भी पढ़ेंः साउथ दिल्ली से नोएडा आने वाले DND पर बनेगा भव्य एंट्री गेट, प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया
सोसायटी ने देखी समस्या तो खोजा विकल्प
शौचायल नहीं होने के कारण इन सैकड़ों महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही सोसायटी की एसोसिएशन को इस समस्या के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने समाधान खोजना शुरू कर दिया। अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन की ओर से बेहतरीन कदम उठाया गया है।
यह भी पढ़ेंः प्राधिकरण के ओएसडी के पास मिली अकूत संपत्ति, मेरठ विजिलेंस ने दर्ज किया मुकदमा
सोसायटी में जगह-जगह बनाए शौचालय
लोटर बुलेवर्ड सोसायटी के महासचिव अभिषेक गुप्ता ने एक मीडिया रिपोर्ट में कहा कि सोसायटी के फ्लैटों में काम करने वाली मेड और महिला सुरक्षा गार्डों के लिए अलग-अलग प्वॉइंट पर टॉयलेट बनाए गए हैं। इतना ही नहीं, सोसायटी में काम करने वाले पुरुष कर्मचारियों के लिए भी मेंस टॉयलेट बनाए गए हैं।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
40 mins agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
4 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
5 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
5 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
6 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
10 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
14 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines