हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नोएडा में निकलेगी 'सस्ते' प्लॉट की स्कीम! YEIDA को मिली मंजूरी, जानें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी (YEIDA) कई आवासीय योजनाएं लेकर आता है। इन स्कीम्स के तहत हर कीमत के प्लॉट खरीदे जा सकते हैं। वर्तमान में भी यीडा की कई योजनाएं चल रही हैं, जिसके लिए लाखों लोगों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन

नोएडा में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। यीडा आपको एक खास मौका देने जा रहा है। दरअसल, अगले महीने यानी अप्रैल के पहले हफ्ते में यीडा नई स्कीम का ऐलान कर सकता है, जिसमें 274 प्लॉट निकाले जाएंगे। इस स्कीम के लिए रेरा ने अपनी मंजूरी भी दे दी है। जब से एयरपोर्ट का निर्माण शुरू हुआ है, तभी से इस क्षेत्र के आसपास की जमीनों की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में यीडा किफायती दाम पर कई स्कीम समय-समय पर निकालता है। इस योजना से जुड़ी पूरी डिटेल यहां पढ़िए।

क्या है यीडा का प्लान

यमुना अथॉरिटी ने कुछ दिन पहले ही नई स्कीम को लॉन्च करने की जानकारी दी थी। जिसमें कहा गया कि जल्द ही एक नई स्कीम निकाली जाएगी, जिसके लिए उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (UP RERA) ने नोएडा प्राधिकरण को इस स्कीम को शुरू करने की मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, YEIDA के CEO डॉ. अरुणवीर सिंह ने जानकारी दी कि यीडा सिटी के सेक्टर-18 के पॉकेट-9 में 200 वर्गमीटर के 274 प्लॉट्स की योजना शुरू की जाएगी, जिसको अप्रैल की शुरुआत में ही लॉन्च कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: नोएडा से लेकर जेवर तक महंगी हुई जमीन, एयरपोर्ट के पास किसानों की भूमि ने बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन

अभी इस स्कीम के तहत प्लॉट की कीमत पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। जैसा कि सब जानते हैं यीडा की ज्यादातर स्कीम किफायती दाम वाली होती हैं, इसको देखते हुए ही कहा जा रहा है कि इस स्कीम में भी प्लॉट सामान्य से कम रेट में दिए जाएंगे।

28 मार्च को होनी है बोर्ड बैठक

28 मार्च को प्राधिकरण की बोर्ड बैठक होने जा रही है, जिसमें कई बड़े फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है। इस नई स्कीम को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। 28 मार्च को इस बैठक के बाद प्लॉट स्कीम को शुरू किया जा सकता है। बैठक में किसानों की जमीन के रेट को बढ़ाने के लिए भी फैसला किया जाएगा। दरअसल, किसान बहुत दिनों से अपनी खेती की जमीन के रेट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। दो दिन पहले ही इसको लेकर अपडेट सामने आया कि किसानों को 28 मार्च को खुशखबरी दी जा सकती है।

विज्ञापन

दरअसल, यीडा अब औद्योगिक और शहरीकरण प्रोजेक्ट्स के लिए खेती की जमीन की कीमत बढ़ाने वाला है। जो जमीन अभी तक 3,400 रुपये प्रति वर्ग मीटर में खरीदी जा रही है, उसको 4,300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से किसान बेच सकेंगे।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में उद्योग न लगाने वालों के भूखंड आवंटन होंगे रद्द, गुजरात और कर्नाटक मॉडल पर होगा काम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola