गुजरात के वडोदरा में हुए कार एक्सीडेंट का मामला भी शांत नहीं हुआ था कि अब यूपी के नोएडा में एक शख्स ने लेम्बोर्गिनी कार से दो मजदूरों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस टक्कर में दोनों की जान बच गई, लेकिन दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। आखिरकार कौन है इस लेम्बोर्गिनी कार का मालिक?
पुलिस के अनुसार, नोएडा सेक्टर 94 में एक निर्माणाधीन इमारत से सटे फुटपाथ पर एक लेम्बोर्गिनी ने दो पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। उनके पैरों में फ्रैक्चर है। इस दुर्घटना के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार चालक कार से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह पूछ रहे हैं कि क्या यहां कोई मर गया?
दो मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती
वीडियो बना रहा शख्स कार चालक आरोपी से पूछ रहा है कि तुम्हें पता है कि यहां कितने लोग मर गए। इसके बाद वह पुलिस को बुलाने की बात कर रहा है। घटना को लेकर सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने पीटीआई को बताया, “कार दुर्घटना में दो मजदूर घायल हो गए और वे छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। कार चालक की पहचान अजमेर निवासी दीपक के रूप में हुई है।”
कौन है कार का मालिक?
पुलिस ने बताया कि कार पुडुचेरी में पंजीकृत है। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार जब्त कर ली गई है। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर PY05C7000 है। गाड़ी का मालिक मृदुल निवासी सुपरनोवा है। हालांकि हादसे के वक्त इसे चालक दीपक नाम का शख्स चला रहा था। वहीं, घायल मजदूरों के नाम डीजेन रविदास और रमभु कुमार हैं।
यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को कुचला, 2 की हालत नाजुक
बताया जा रहा है कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी चालक ने बताया कि कार में खराबी के कारण यह एक्सीडेंट हुआ है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
7 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
8 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
9 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
11 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
11 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
11 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
13 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
14 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
17 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines