---विज्ञापन---

नोएडा में भी वडोदरा जैसा एक्सीडेंट! मजदूरों को कुचलने वाली Lamborghini कार का मालिक कौन?

यूपी के नोएडा में एक लेम्बोर्गिनी कार ने दो मजदूरों को टक्कर मारी, जिसमें दोनों घायल हुए हैं। कार चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। जानें कार किसके नाम पर रजिस्टर्ड है।

---विज्ञापन---

गुजरात के वडोदरा में हुए कार एक्सीडेंट का मामला भी शांत नहीं हुआ था कि अब यूपी के नोएडा में एक शख्स ने लेम्बोर्गिनी कार से दो मजदूरों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस टक्कर में दोनों की जान बच गई, लेकिन दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। आखिरकार कौन है इस लेम्बोर्गिनी कार का मालिक?

पुलिस के अनुसार, नोएडा सेक्टर 94 में एक निर्माणाधीन इमारत से सटे फुटपाथ पर एक लेम्बोर्गिनी ने दो पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। उनके पैरों में फ्रैक्चर है। इस दुर्घटना के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार चालक कार से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह पूछ रहे हैं कि क्या यहां कोई मर गया?

---विज्ञापन---

दो मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती

वीडियो बना रहा शख्स कार चालक आरोपी से पूछ रहा है कि तुम्हें पता है कि यहां कितने लोग मर गए। इसके बाद वह पुलिस को बुलाने की बात कर रहा है। घटना को लेकर सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने पीटीआई को बताया, “कार दुर्घटना में दो मजदूर घायल हो गए और वे छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। कार चालक की पहचान अजमेर निवासी दीपक के रूप में हुई है।”

---विज्ञापन---

कौन है कार का मालिक?

पुलिस ने बताया कि कार पुडुचेरी में पंजीकृत है। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और कार जब्त कर ली गई है। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर PY05C7000 है। गाड़ी का मालिक मृदुल निवासी सुपरनोवा है। हालांकि हादसे के वक्त इसे चालक दीपक नाम का शख्स चला रहा था। वहीं, घायल मजदूरों के नाम डीजेन रविदास और रमभु कुमार हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी कार ने फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को कुचला, 2 की हालत नाजुक

बताया जा रहा है कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी चालक ने बताया कि कार में खराबी के कारण यह एक्सीडेंट हुआ है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

First published on: Mar 30, 2025 10:45 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola