हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: गर्लफ्रेंड को घुमाने के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुंचे 3 छात्र, किया था ऐसा काम 

Students Stole Car To Take Girlfriend For A Drive: पुलिस के अनुसार तीनों छात्र ग्रेटर नोएडा के एक नामी कॉलेज में पढ़ते हैं। तीनों के परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

Noida College Students Stole Car To Take Girlfriend For A Drive: ग्रेटर नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां तीन छात्रों को पुलिस ने वाहन जांच के दौरान पकड़ा है। उनकी कार पर नंबर प्लेट नहीं थी, पहले तो उन्होंने नई कार खरीदने की बात कही, फिर उनके हावभाव को देखकर (घबराने पर) जब पुलिस ने उनसे गहनता से पूछताछ की तो तीनों टूट गए।

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ में पता चला कि उन्होंने तो ये कार एक डीलर के यहां से चोरी की है। पहले उन्होंने कार टेस्ट ड्राइव के बहाने पार्किंग से बाहर निकलवाई फिर उसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने ये सब करने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए और उसे खुश करने के लिए उन्होंने ऐसा किया है।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: Video: 28 किलो चांदी की लूट का वीडियो वायरल, देखें कैसे बैग छीन फरार हुई ‘चोरनी’

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात 

पुलिस के अनुसार तीनों छात्र ग्रेटर नोएडा के एक नामी कॉलेज में पढ़ते हैं। तीनों के परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई है। घटनास्थल से पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज बरामद की है। फुटेज में तीनों कार लूटते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। पुलिस के अनुसार तीनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

हेलमेट पहनकर शोरूम पहुंचे थे छात्र

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चला  कि छात्र हेलमेट पहनकर कार डीलर के पास पहुंचे। यहां वैन्यु कार खरीदने की बात कही। एक कर्मचारी कार लेकर टेस्ट ड्राइव के लिए पार्किंग से बाहर लेकर आया, इसके बाद मौका देखकर तीनों कर्मचारी को धक्का देकर कार लेकर फरार हो गए। शोरूम प्रबंधकों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर कार समेत तीनों को धर-दबोचा।

ये भी पढ़ें: Video: PM मोदी का बांग्लादेश को दिया मुकुट चोरी, मंदिर के कैमरे में कैद हुआ चोर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola