Noida Jewar Airport: नोएडा में तेजी से विकास किया जा रहा है। जब से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बनाने का ऐलान हुआ है, तभी से इस क्षेत्र की जमीन के रेट्स में काफी तेजी आई है। एयरपोर्ट गौतमबुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एयरपोर्ट के बनने के ऐलान के बाद से जेवर में जमीन की कीमतों में लगभग 400 फीसदी तक बढ़ोतरी देखी गई है। 2018 में जिस जमीन का रेट 2,000-3,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, वह अब 12000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गया है।
2030 तक कितनी बढ़ोतरी?
2018 में जेवर जैसे छोटे से कस्बे में 2,000-3,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर में जमीन खरीदी जा सकती थी। जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का ऐलान किया गया। इसके बाद एयरपोर्ट का निर्माण शुरू हुआ, जिसके बाद बड़ी-बड़ी कंपनियों ने यहां पर निवेश में रुचि दिखाई। इसके साथ ही यहां की जमीन का रेट 2025 तक 10000-12000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गया।
ये भी पढ़ें: 63KM लंबाई, 8000 करोड़ लागत; लखनऊ से कानपुर सिर्फ 45 मिनट में… जानें नए एक्सप्रेसवे की खासियतें
इन्हीं आंकड़ों को देखते हुए अनुमान लगया जा रहा है कि आने वाले साल 2030 तक जेवर में जमीन की कीमतों में लगभग 50 फीसदी तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जिसको देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि उस वक्त जमीन 15,000-20,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर में बेची जाएगी।
YEIDA ने भी बढ़ाई कीमत
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने भी एयरपोर्ट के निर्माण के बाद कई योजनाएं निकाली, जिनको एयरपोर्ट के आसपास लॉन्च किया गया। इन योजनाओं को लाने का उद्देश्य एयरपोर्ट के आसपास लोगों को बसाना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान YEIDA ने भी समय-समय पर जमीन की कीमत में बढ़ोतरी की है। यूपी तक के मुताबिक, 2023 में प्लॉट्स की कीमत 17400 रुपये से 18510 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक बढ़ गई। वहीं, 2024 में कुछ प्रीमियम प्लॉट्स की कीमतें 20,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक बढ़ा दी गईं।
करोड़पति बने किसान
एयरपोर्ट बनाने के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया। जमीन के बदले किसानों को मोटी रकम दी गई। जिसके चलते कुछ किसान मुआवजे की रकम मिलने के बाद रातोंरात करोड़पति बन गए। इसके अलावा, वहां की बाकी जमीनों की कीमत में भी एकदम से उछाल देखने को मिला। इसके विकास के लिए अब यहां पर कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है। जिसको देखते
ये भी पढ़ें: Greater Noida में सनवर्ल्ड बिल्डर को आवंटित जमीन रद्द, जानें YEIDA ने क्यों उठाया यह कदम?
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
5 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
6 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
9 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
9 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
14 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines