Noida News: नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-94 में बन रहे जापानी थीम पार्क को प्रकृति, अध्यात्म और संस्कृति से जोड़ने जा रहा है. हरियाली विकसित करने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है. पार्क का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ जापानी जीवन दर्शन प्रकृति प्रेम, शांति बनाए रखने का है. नोएडा प्राधिकरण इस परियोजना पर 3 करोड़ से अधिक खर्च करेगा. चयनित एजेंसी को हरियाली विकसित करने के साथ ही दो वर्षों तक उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी निभानी होगी.
15 अक्टूबर तक मांगे गए आवेदन
उद्यान विभाग द्वारा जारी किए गए टेंडर में एजेंसियों से 15 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए हैं. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय एजेंसी को कार्य सौंपा जाएगा. यह पार्क करीब 14 एकड़ भूमि में बनाया जा रहा है. वर्तमान में सिविल वर्क तेजी से जारी है. प्राधिकरण का अनुमान है कि सिविल कार्य जनवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा, जिसके बाद हरियाली और उद्यान निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी.
जापानी संस्कृति की झलक देगा यह पार्क
पार्क की थीम जापानी संस्कृति पर आधारित होगी. नोएडा प्राधिकरण के उद्यान निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि यह पार्क केवल मनोरंजन स्थल नहीं होगा, यहां जापानी परंपराओं और जीवनशैली की आध्यात्मिक और पर्यावरणीय झलक भी देखने को मिलेगी. पार्क में जापानी झूले, ड्रैगन आकार का झूला, सेल्फी पॉइंट्स, वॉकिंग ट्रैक और छोटे-छोटे पुल, झरने और विशेष जापानी शैली के उद्यान तत्व आकर्षण का केंद्र होंगे.
मियावाकी तकनीक से तैयार होंगे घने जंगल
पार्क में मियावाकी तकनीक से पेड़-पौधे लगाए जाएंगे. यह तकनीक तेजी से घने जंगल विकसित करने के लिए जानी जाती है. इस तकनीक से लगाए गए पौधे कम समय में बड़े होकर घना हरित क्षेत्र बनाते हैं.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: यीडा सिटी के 13 आवंटियों को बड़ी राहत, मिनी एसडीजेड से जुड़ा है मामला
संबंधित खबरें
वाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
32 mins ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
12 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
13 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
17 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
17 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
19 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
20 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
21 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines