हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण में देरी की जिम्मेदार ये कंपनी, सीएम योगी के सामने नया प्लान हुआ तय

Noida International Airport latest update : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम बहुत धीरे चल रहा है। इस पूरे मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई। इस मीटिंग में निर्माण में लगी कंपनियों के अधिकारियों से काम में देरी के चलते सवाल-जवाब किए गए।

विज्ञापन
Noida International Airport

Noida International Airport latest update : (जुनेद अख्तर) : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की धीमी गति के लिए अब निर्माण में लगी कंपनियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के बाद सोमवार देर रात नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) के अधिकारियों के बीच मीटिंग हुई। इसमें टर्मिनल भवन के निर्माण में हो रही देरी के लिए टाटा कंपनी को जिम्मेदार ठहराया गया।

अधूरे काम को पूरा करने का दिया अल्टीमेटम 

मीटिंग में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में हो रही देरी के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL) को जवाबदेह ठहराया गया। बैठक में यापल को अधूरे काम तय समय में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर इसके बाद भी काम में देरी होती है तो YIAPL के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि NIAL के अधिकारियों ने मंगलवार को एयरपोर्ट के काम में तेजी लाने के लिए के दोबारा मीटिंग की है। इस दौरान मई घरेलू उड़ानों के लिए एयरपोर्ट शुरू करने को लेकर चर्चा की गई।

सीईओ ने मांगा कैचअप प्लान 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने अब एयरपोर्ट के कार्य में लगी संस्थाओं से 15 मई तक टर्मिनल भवन को घरेलू उड़ानों के लिए तैयार करने के लिए कैचअप प्लान मांगा है। यहां विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति देखी गई। टर्मिनल में स्टील मोल्डिंग में आ रही समस्याओं, वाटर प्यूरीफिकेशन प्लांट और सीवरेज प्यूरीफिकेशन प्लांट की प्रगति की स्थिति जानी गई।

अविवाहित जवानों के रहने का हो बेहतर इंतजाम

मीटिंग में इसके अलावा परिसर में सीआईएसएफ के अविवाहित जवानों के लिए अधूरी व्यवस्थाओं के लिए भी जिम्मेदारी तय की गई। सीईओ ने साफ कर दिया है कि अविवाहित जवानों के रहने के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएं। उनको किसी भी तरह की परेशानी न हो। क्योंकि एयरपोर्ट सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी उनके ही कंधों पर है।

क्या आज के दौर में औरंगजेब पर चर्चा की जरूरत है?

View Results

15 मई तक घरेलू उड़ानों के लिए तैयार करने का लक्ष्य

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैचअप प्लान पर चर्चा की गई। इसमें टर्मिनल बिल्डिंग को 15 मई तक घरेलू उड़ानों के लिए तैयार करने का लक्ष्य रखा गया। बताया जा रहा है कि NIAL की तरफ से काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

 



संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें