नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास इस गांव में 73 लाख से होगा विकास, जाने ग्रामीणों को मिलेगी क्या-क्या सुविधाएं

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी स्थित सिवारा गांव में 73 लाख की लागत के विकास कार्य का शुक्रवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। इससे ग्रामीण अंचल में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यह धनराशि गांव की मूलभूत सुविधाओं को सशक्त करने के लिए खर्च की जायेगी। पढ़ें यमुना सिटी से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

Noida International Airport

Noida International Airport

विज्ञापन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी स्थित सिवारा गांव के ग्रामीणों की बल्ले बल्ले हो गई है। गांव में 73 लाख की लागत के विकास कार्य का शुक्रवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। इससे ग्रामीण अंचल में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। गांव व शहर के बीच का अंतर समाप्त हो सकेगा।

गांव की मूलभूत सुविधाएं होगी सशक्त

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के समीप स्थित गांव सिवारा में 73 लाख रुपए की धनराशि से कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों की शुरूआत कर दी गइ्र है। यह धनराशि गांव की मूलभूत सुविधाओं को सशक्त करने, सड़क निर्माण, पुस्तकालय का निर्माण आदि कार्यों पर खर्च होगी। लंबे समय से सिवारा गांव में पुस्तकालय की मांग हो रही थी। अब उसके पूरा होने का समय आ गया है।

विज्ञापन

बिजली की समस्या से कराया अवगत

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जेवर विधायक को बिजली की समस्या से भी अवगत कराया। विधायक ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता और अधिशासी अभियंता से बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार हेतु कहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली कटौती की समस्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में भीषण गर्मी में रात में जब बिजली कटती है तो नींद नहीं आती है। रात में जब नींद नहीं पूरी होती तो अगले दिन उनकी पूरी दिनचर्या प्रभावित रहती है।

क्या बोले स्थानीय विधायक

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि सिवारा गांव के साथ साथ जेवर क्षेत्र का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता है। नोएडा एयरपोर्ट एवं अन्य औद्योगिक परियोजनाओं के चलते यह क्षेत्र देश और दुनिया में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसलिए हमारी कोशिश है कि ग्रामीण अंचल भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त हों, ताकि गांव और शहर के बीच का अंतर समाप्त हो सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ