नोएडा एयरपोर्ट का सफर होगा आसान, NIA ने UBER से मिलाया हाथ

Noida International Airport: नोएडा एयरपोर्ट तक आने-जाने के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) ने भारत की पॉपुलर राइड-हेलिंग कंपनी Uber के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। इससे रियल-टाइम ट्रैकिंग, कैशलेस पेमेंट, सेफ्टी फीचर्स, कई राइड ऑप्शन्स और 24/7 सर्विस मिलेगी।

Noida International Airport, Uber Ride Pay, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा न्यूज

नोएडा एयरपोर्ट ने UBER से मिलाया हाथ

विज्ञापन

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नोएडा एयरपोर्ट तक आने-जाने के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) ने भारत की पॉपुलर राइड-हेलिंग कंपनी Uber के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। इससे लोग आसानी से नोएडा एयरपोर्ट आ-जा सकेंगे

प्लान के तहत Uber के साथ हुआ समझौता

नोएडा एयरपोर्ट प्रबंधन का दावा है कि Uber के साथ किए समझौते से आम लोगों को बहुत फायदा मिलेगा। इस पार्टनरशिप का सीधा मतलब एयरपोर्ट से लोगों के घर या ऑफिस तक के सफर को आसान और सेफ बनाना है। एयपोर्ट अधिकारी के मुताबिक, उड़ान शुरू होने से पहले यात्रियों की हर छोटी-बड़ी जरुरतों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। इसी प्लान के तहत Uber के साथ यह समझौता किया गया है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर बनेंगे खास पिक-अप जोन

इस पार्टनरशिप से लोगों के लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। यानी जब लोग एयरपोर्ट से बाहर निकलेंगे, तो वहां से उनकी मंजिल तक पहुंचना अब ज्यादा आसान होगा। इसके लिए एयरपोर्ट पर खास पिक-अप जोन बनाए जाएंगे, जहां से लोग आसानी से अपनी राइड ले सकेंगे। इसके साथ ही लोगों को अपनी रास्ता ढूंढने में मदद के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड और ग्राउंड स्टाफ की सहायता भी दी जाएगी।

पार्टनरशिप से लोगों को मिलेंगे कई फायदे

NIA और Uber के बीच हुई इस पार्टनरशिप से लोगों को कई फायदे मिलेंगे, जिससे उनका सफर आरामदायक होगा। इससे रियल-टाइम ट्रैकिंग, कैशलेस पेमेंट, सेफ्टी फीचर्स, कई राइड ऑप्शन्स और 24/7 सर्विस मिलेगी। दिन हो या रात, उबर की गाड़ियां हमेशा लोगों को मिलेगी, ताकि लोगों को कभी इंतजार नहीं करना पड़ें।

डीजीसीए में लाइसेंस के लिए किया आवेदन

यमुना विकास अथॉरिटी के सीईओ और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अध्यक्ष अरुण वीर सिंह बताया कि बकास की रिपोर्ट 31 तारीख तक आने की उम्मीद है। रिपोर्ट मिलने के बाद एयरपोर्ट के संचालन के लिए डीजीसीए में लाइसेंस के लिए आवेदन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया में लगभग एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ