News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम अगले 20 दिनों में पूरा हो जाएगा. इसके लिए यमुना प्राधिकरण व निर्माता कंपनी की तरफ से कमर कस ली गई है. उद्घाटन से पहले तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है. अगले 20 दिनों में नोएडा एयरपोर्ट को फिनिशिंग टच दे दिया जाएगा. एयरपोर्ट के फिनिशिंग टच और डीप क्लीनिंग का कार्य दिन-रात चल रहा है, जिससे यह तय समय पर पूरी तरह से ऑपरेशनल हो सके.
प्राधिकरण ने 20 अक्टूबर तक फोरकोर्ट एरिया, चेक-इन जोन, सिक्योरिटी होल्ड एरिया, बोर्डिंग गेट और डिपार्चर फ्लो को पूरी तरह से तैयार करने की डेडलाइन निर्धारित की है. इनमें से कई जोन लगभग अंतिम रूप ले चुके हैं.
एयरपोर्ट से जुड़ा बस अराइवल और डिपार्चर सेक्शन पहले ही पूरा कर लिया गया है. वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है. तेजी से इस काम को पूरा किया गया है.
एयरपोर्ट के अंदर फायर स्टेशन और एयरलाइन ऑफिस का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि कार पार्किंग क्षेत्र को 25 अक्टूबर तक पूरी तरह चालू हालत में लाने की योजना है. अराइवल और डिपार्चर रोड का 100 मीटर हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है. इसके अलावा कार्गो टर्मिनल का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. साथ ही रनवे और एटीसी टॉवर जैसे मुख्य इंफ्रास्ट्रक्चर भी पूरी तरह से तैयार हैं.
ये भी पढ़ेंः नोएडा में 210 Hotspot पर लगेंगे 370 CCTV, नाइटलाइफ होगी सुरक्षित
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।