Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार कार्य ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. शासन ने एयरपोर्ट के तीसरे चरण के तहत जेवर क्षेत्र के 14 गांवों की जमीन अधिग्रहण के लिए धारा-19 की अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना जारी होते ही अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) कार्यालय से प्रभावित किसानों को व्यक्तिगत नोटिस भेजे जाने का काम शुरू कर दिया गया है.
आपत्ति दर्ज करा सकेंगे किसान
अधिसूचना के तहत जिन किसानों को नोटिस भेजे गए हैं, वह तय डेट तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे. इसके बाद जिला प्रशासन आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अधिनिर्णय (अवार्ड) घोषित करेगा और तय मुआवजा राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी.
14 गांवों की 1857 हेक्टेयर जमीन पर होगा अधिग्रहण
एयरपोर्ट के स्टेज-2 फेज-2 और स्टेज-2 फेज-3 के लिए जेवर क्षेत्र के थोरा, नीमका शाहजहांपुर, ख्वाजपुर, रामनेर, किशोरपुर, बनवारीवास, पारोही, मुकीमपुर सिवारा, जेवर बांगर, साबोता मुस्तफाबाद, अहमदपुर चैरौली, दयानतपुर, बंकापुर और रोही सहित कुल 14 गांवों की 1857.7706 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है.
15 हजार किसान होंगे प्रभावित
अधिसूचना जारी होने के बाद लगभग 15 हजार प्रभावित भू-स्वामियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक किसान अपनी आपत्तियां 25 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं.
ब्याज सहित मिलेगा मुआवजा
शासन ने 3 जुलाई 2023 को इस परियोजना के लिए सामाजिक प्रभाव आकलन की अधिसूचना जारी की थी. यदि अधिनिर्णय की घोषणा तक भूमि का सर्किल रेट नहीं बढ़ता है, तो किसानों को 1550 प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा दिया जाएगा. इस पर एसआईए अधिसूचना की तिथि से लेकर अवार्ड की घोषणा तक का बैंक ब्याज भी जोड़ा जाएगा.
किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा
एडीएम बच्चू सिंह ने बताया कि धारा-19 की अधिसूचना जारी होने के बाद अब अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. उन्होंने कहा सभी प्रभावित किसानों को व्यक्तिगत नोटिस भेजे जा चुके हैं. जो किसान निर्धारित तिथियों में आपत्तियां दर्ज कराएंगे, उनकी आपत्तियों का निस्तारण अवार्ड जारी करते समय किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में 47 किलोमीटर सड़क की होगी रिसर्फेसिंग, 6 महीने का लगेगा समय
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
6 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
10 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
10 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
15 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines