Noida News: यमुना प्राधिकरण नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बनाने की प्रक्रिया शुरू करने की जा रही है। मंगलवार को इस योजना के तहत आवेदन शुरू कर दिया जाएगा। लोग इस योजना के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। योग्य आवेदकों की सूची 28 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद 4 सितंबर को ई-नीलामी के जरिए प्लॉट का आवंटन किया जाएगा
माध्यमिक विद्यालयों के लिए 10 प्लॉट आरक्षित
यमुना प्राधिकरण के मुताबिक, एयरपोर्ट के पास 15 संस्थागत प्लॉटों की नीलामी की जाएगी। इस योजना में सेक्टर 17, 18, 20 और 22ई में माध्यमिक विद्यालयों (12वीं कक्षा तक) के लिए विशेष रूप से आरक्षित 10 प्लॉट शामिल है। विभिन्न संस्थागत आवश्यकताओं के अनुरूप प्लाट का साइज अलग-अलग है। चार प्लाट 8,000 वर्गमीटर के हैं, एक 8,400 वर्गमीटर का है, दो 9,400 वर्गमीटर के है और तीन प्लाट लगभग 10,115 वर्गमीटर के हैं।
इन सेक्टरों में मिलेंगे बड़े प्लॉट
प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों, पीजी कॉलेजों, प्रबंधन संस्थानों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, खेल कॉलेजों, एकीकृत आवासीय कॉलेजों और अनुसंधान एवं विकास केंद्रों के लिए 5 बड़े प्लाट है। सेक्टर 17ए, 13 और 22ई में स्थित ये प्लाट 27,000 वर्गमीटर से लेकर 83,822 वर्गमीटर के आकार में हैं। जिनकी आरक्षित कीमत 39 करोड़ रुपए से शुरू होकर 105 करोड़ रुपए से अधिक तक है। आवंटन 4 सितंबर को ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा। योग्य आवेदकों की सूची 28 अगस्त को जारी की जाएगी।
30 हजार प्लॉट योजना की आएगी स्कीम
यमुना प्राधिकरण नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक सेक्टर-18 और सेक्टर-20 परिवारों को सस्ते प्लॉट दिए जाने योजना है। दोनों सेक्टरों में करीब 30 हजार प्लॉट की योजना लाई जाएगी। पहले फेज में 4288 प्लॉट की स्कीम निकाली जाएगी। इस योजना में सिर्फ 3 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले लोग ही आवेदन कर सकेंगे। प्लॉट का 30 मीटर का होगा और एयरपोर्ट के पास होने के बावजूद कम कीमत में उपलब्ध होगा। यमुना प्राधिकरण की इस पहल से एक आम आदमी को भी एयरपोर्ट के पास अपना घर बनाने का मौका मिल सकेगा।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
19 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
20 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines