नोएडा एयरपोर्ट से हवाई सफर का काउंटडाउन शुरू! इंडिगो ने शुरू किया टिकट बेचना, जानें कब है पहली फ्लाइट

एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. अभी तक अधिकांश यात्री इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्भर रहते हैं, जहां भारी ट्रैफिक और भीड़ की समस्या बनी रहती है. (मोहम्मद युसूफ की रिपोर्ट)

Noida Airport
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं की शुरुआत अब बेहद करीब आ गई है. देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है. इसके साथ ही उत्तर भारत के सबसे बड़े एविएशन प्रोजेक्ट्स में शामिल इस एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों का रास्ता साफ हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट से पहली उड़ान 15 जून की सुबह संचालित होगी. यह फ्लाइट लखनऊ से उड़ान भरकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी. इसके बाद धीरे-धीरे देश के कई बड़े शहरों के लिए नियमित सेवाएं शुरू की जाएंगी. शुरुआती चरण में लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता जैसे शहरों के लिए उड़ानों की योजना बनाई गई है.

विज्ञापन

एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. अभी तक अधिकांश यात्री इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्भर रहते हैं, जहां भारी ट्रैफिक और भीड़ की समस्या बनी रहती है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट चालू होने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों के यात्रियों को नजदीक एयरपोर्ट की सुविधा मिलेगी.

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार पहले चरण में यहां एक रनवे और अत्याधुनिक टर्मिनल भवन के साथ घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू होगा. आने वाले समय में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित किया जाएगा. सरकार का दावा है कि यह एयरपोर्ट कार्गो, लॉजिस्टिक्स और रोजगार के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव लाएगा.

टिकट बिक्री शुरू होने के बाद यात्रियों में भी उत्साह देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि आगामी महीनों में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर भारत का एक प्रमुख एविएशन हब बनकर उभरेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ