Noida international airport latest update (जुनेद अख्तर) : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होने के महीने बदलते जा रहे हैं। पहले अप्रैल माह में फ्लाइट उड़ाने की योजना थी। काम में देरी के चलते मई में फ्लाइट उड़ाने की योजना बनाई गई, लेकिन काम में देरी के चलते जून में एयरपोर्ट शुरू करने की बात कही गई। अब इस पर भी ग्रहण लगता दिख रहा है। टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा न होना इसका एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। वहीं यहां पहले फेज में 6 एयरोब्रिज का निर्माण किया जाएगा। हालांकि निर्माण 10 एयरोब्रिज का किया जाना है। इसी के चलते अब जुलाई माह में एयरपोर्ट शुरू होने की उम्मीद है।
जून में मिलेगा एयरोड्रम लाइसेंस
सीएम योगी की नाराजगी और मुख्य सचिव के समीक्षा को लेकर एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। 15 मई तक कामर्शियल विमान सेवा शुरू करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से एयरोड्रम लाइसेंस मिलने की संभावना जताई गई थी। जबकि ऐसा होता नहीं दिख रहा है। सूत्रों से पता चला है कि अब एयरोड्रम लाइसेंस जून के आखिर तक मिल पाएगा। जिसके बाद एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू हो पाएगी। एयरोड्रम लाइसेंस को लेकर अधिकारी फिलहाल बात करने से बच रहे हैं। उनकी तरफ से दावा किया जा रहा है कि मई में एयरोड्रम लाइसेंस मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं दिख रहा है।
10 एयरोब्रिज का होगा निर्माण
यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि एयरोब्रिज एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग से सीधे विमान के दरवाजे तक यात्रियों को ले जाने वाला ढंका हुआ पुल होता है। यह सुरंग जैसा रास्ता होता है, जिससे यात्री आसानी से विमान तक पहुंचते हैं। वहीं, विमान से उतरते समय टर्मिनल में आने के लिए भी एयरोब्रिज का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि यहां पहले फेज में 6 एयरोब्रिज का निर्माण किया जाएगा। वहीं, टर्मिनल का काम तेजी से चल रहा है, ऐसे में यात्रियों को विमान तक पहुंचाने के लिए शुरुआत में अब छह एयरोब्रिज लगेंगे, जिनकी मदद से यात्री टर्मिनल से विमान तक पहुंचेंगे।
इंटरनेशनल टर्मिनल के कार्य में
डोमेस्टिक टर्मिनल का काम लगभग पूरा टर्मिनल के एंट्रेस का कार्य चल रहा है। डोमेस्टिक टर्मिनल का काम लगभग पूरा होने को है। जबकि इंटरनेशनल टर्मिनल के कार्य में करीब तीन से ज्यादा समय लगेगा। मोल्डिंग आदि के कार्य में भी देरी होगी, ऐसे में एयरपोर्ट पर पहले दिन से इंटरनेशनल फ्लाइट सेवा शुरू हो पाना मुश्किल है। अब पहले दिन से सिर्फ डोमेस्टिक और कार्गो फ्लाइट शुरू होने की योजना तैयार की जा रही है। ऐसे में शुरुआत में एयरपोर्ट पर सिर्फ छह एयरोब्रिज लगाए जांएगे। ये निर्माण कामर्शियल उड़ान शुरू होने से पहले होना है। इस महीने के अंत में मुख्य सचिव एयरपोर्ट निर्माण को लेकर दोबारा समीक्षा कर सकते हैं, इससे पहले वे अथॉरिटी की बोर्ड मीटिंग में शामिल होंगे।
एयरपोर्ट थाने के लिए मांगे 1 करोड़ रुपये
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पुलिस थाना बनाया जाना है। जिसके लिए एयरपोर्ट के पास लगभग एक हजार वर्गमीटर जमीन प्रस्तावित है। अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय से जमीन को निशुल्क देने के लिए पत्राचार किया गया था। लेकिन एयरपोर्ट बना रही कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने मुफ्त में जमीन देने से हाथ खड़े कर दिए है। इस एक हजार वर्गमीटर में ही थाने के साथ डीसीपी एयरपोर्ट का मुख्यालय बनना है। जमीन की एवज में कंपनी ने एक करोड़ रुपए की मांग की है।
रन्हेरा और बनवारीवास गांव में बनेगी चौकी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने प्रमुख सचिव (गृह) से मामले में निर्देश जारी करने की मांग की है। यीडा की ओर से 21 मार्च को यह पत्र जारी किया गया है। थाना के साथ एयरपोर्ट के पास दो पुलिस चौकी का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने चौकी के लिए रन्हेरा और बनवारीवास गांव में जमीन उपलब्ध करा दी है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines