News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को रफ्तार मिलेगी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने सोमवार को निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई) को जोड़ने वाले इंटरचेंज और एयरपोर्ट से जुड़ने वाली आठ किलोमीटर लंबी लिंक रोड की प्रगति की समीक्षा की.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को मजबूत़ करने के उद्देश्य से एनएचएआई द्वारा जगनपुर अफजलपुर गांव के पास यमुना एक्सप्रेसवे के 10वें किलोमीटर पर एक आधुनिक इंटरचेंज का निर्माण किया जा रहा है. इस परियोजना पर लगभग 400 करोड़ की लागत आ रही है. चेयरमैन ने इस इंटरचेंज के क्लोवर लीफ और लूप अरेंजमेंट की तकनीकी प्रगति का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
संतोष कुमार यादव ने आठ किलोमीटर लंबी और 30 मीटर चैड़ी लिंक रोड तथा 750 मीटर लंबी सेकेंडरी एक्सेस रोड के कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह सड़कें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ रोड और केएमपी एक्सप्रेसवे से जोड़ेंगी. उन्होंने संबंधित ठेकेदार एजेंसियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए ताकि एयरपोर्ट के चालू होने से पहले सभी कनेक्टिविटी परियोजनाएं तैयार हो.
एनएचएआई चेयरमैन ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे और ईपीई को जोड़ने वाला यह इंटरचेंज क्षेत्रीय परिवहन और लॉजिस्टिक्स के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा. इसके जरिए हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लोगों को एयरपोर्ट तक सीधी और सुगम पहुंच मिल सकेगी, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी.
ये भी पढ़ें: UP International Trade Show: 12,500 करोड़ का कारोबार, 5 लाख से अधिक दर्शक पहुंचे
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।