नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस महीने के पहले हफ्ते में उड़ान भरेंगी फ्लाइट्स

Noida internatioanl airport latest update: नोएडा के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण किया है। इस दौरान डीएम ने एयरपोर्ट पर हो रहे सभी निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की।

dm inspection noida airport

dm inspection noida airport

Noida internatioanl airport latest update: ग्रेटर नोएडा में जेवर क्षेत्र में बन रहे एयरपोर्ट का काम बहुत तेजी से चल रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIAL) और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (YIAPL) के अधिकारी एयरपोर्ट का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि मई के अंत तक एयरपोर्ट का काम पूरा कर लिया जाएगा और जून के पहले सप्ताह में फ्लाइट्स की उड़ानें शुरू कर दी जाएगी। वहीं, मंगलवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एयरपोर्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

इमरजेंसी रोड के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

मंगलवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे। डीएम ने एयरपोर्ट के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा तैयार की जा रही 8 किलोमीटर लंबी 30 मीटर चौड़ी इमरजेंसी रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई द्वारा रोड निर्माण को लेकर अब तक के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों से इस काम को तय समय में पूरा करने के भी निर्देश दिए।

भारत और यूपी सरकार का है ड्रीम प्रोजेक्ट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बन रहें इमरजेंसी रोड के निर्माण कार्य का उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह द्वारा कार्य कि वर्तमान तक की प्रगति से डीएम को अवगत कराया गया।इस दौरान डीएम ने एयरपोर्ट के लिए इमरजेंसी रोड निर्माण के लिए किये जा रहे कार्यों का बहुत ही गहनता के साथ निरीक्षण करते हुए कार्यों की समीक्षा। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि एयरपोर्ट भारत और उत्तर प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसलिए इसके किसी भी कार्यों में लापरवाही न बरती जाए। अगर ऐसा कुछ मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।

तय समय पर पूरा करें निर्माण

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इमरजेंसी रोड के निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए, ताकि कार्य को समय में पूर्ण किया जा सके। डीएम के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ