Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अपने उद्घाटन की अंतिम उलटी गिनती में प्रवेश कर चुका है. 30 अक्टूबर को होने वाले भव्य उद्घाटन समारोह से पहले हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों में तेजी आ गई है. हाल ही में हुई बारिश के बाद जैसे ही मौसम ने करवट ली निर्माण स्थल पर गतिविधियां फिर से तेज हो गई हैं.
टर्मिनल और रनवे को मिल रहा अंतिम रूप
टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर और रनवे का काम लगभग पूरा हो चुका है. अब केवल फिनिशिंग टच, फॉल्स सीलिंग और उपकरणों की इंस्टॉलेशन जैसे कार्य शेष हैं. टर्मिनल भवन में बन रहे दस एयरोब्रिज में से नौ पूरी तरह तैयार हैं. अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विशेष वेटिंग रूम तैयार किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: मेडिकल डिवाइस पार्क में 100 करोड़ का निवेश, 12 आवंटियों की चमकी किस्मत
पहले घरेलू उड़ानें, फिर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी
उद्घाटन के बाद शुरुआत में केवल घरेलू व्यावसायिक उड़ानें संचालित की जाएंगी. लगभग 6 महीनों के अंदर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत की योजना है. यह हवाई अड्डा दिल्ली-एनसीआर को वैश्विक स्तर पर सीधी कनेक्टिविटी देने वाला प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है.
रनवे और नेविगेशन सिस्टम में अत्याधुनिक तकनीक
रनवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब डीजीसीए के सुरक्षा मानकों के अनुरूप नेविगेशन लाइट्स और रडार सिस्टम लगाए जा रहे हैं. इससे किसी भी मौसम में विमानों की आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी। एटीसी टावर भी पूरी तरह बनकर तैयार है और इसमें अत्याधुनिक उपकरणों की इंस्टॉलेशन चल रही है.
ईंधन आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन
विमानों में ईंधन भरने के पुराने तरीकों को बदलते हुए नोएडा एयरपोर्ट पर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. अब तेल डिपो से एप्रन तक एक अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई गई है, जिससे विमानों में सीधे ईंधन भरा जा सकेगा. इससे समय की बचत होगी और सुरक्षा बेहतर होगी.
हर उपकरण की हो रही है सघन जांच
यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की तकनीकी टीमें प्रतिदिन पूर्ण हो चुके कार्यों का परीक्षण कर रही हैं. एयरोब्रिज को विभिन्न एंगल पर चलाकर उसकी कार्यप्रणाली जांची जा रही है. वहीं, आपात स्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन प्रणाली का नियमित परीक्षण जारी है.
ये भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बना भारत में LC 3 सीमेंट से तैयार पहला बड़ा प्रोजेक्ट, जानें क्या है खूबी
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
56 mins agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
2 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
16 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
18 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
20 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
20 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines