Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब यात्रियों और विमान सेवाओं को डीजल-पेट्रोल संबंधी कोई परेशानी नहीं होगी. एयरपोर्ट परिसर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से 3 अत्याधुनिक फ्यूल स्टेशन स्थापित किए जा रहे है. इन पेट्रोल पंपों से न केवल विमानों को ईंधन की आपूर्ति होगी बल्कि आम नागरिक भी यहां से अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवा सकेंगे.
इंडियन ऑयल को मिला 30 वर्षों का करार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आगामी 30 वर्षों तक फ्यूल सप्लाई करने का जिम्मा इंडियन ऑयल को सौंपा गया है. इस परियोजना का कार्य शुरू कर दिया गया है. इंडियन ऑयल नोएडा मंडल के डिवीजनल रिटेल सेल्स हेड सुमित मुंशी ने बताया कि एयरपोर्ट के शुभारंभ से पहले ही सभी फ्यूल स्टेशन तैयार हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें: Delhi NCR को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ेगा नया एक्सप्रेसवे, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
30 October को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शुभारंभ 30 October को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे. एयरपोर्ट को वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है ताकि यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकें. प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे है. 5 हजार के करीब पुलिसकर्मी उद्घाटन वाले दिन तैनात किए जाएंगे.
यात्रियों और आम जनता को भी मिलेगा लाभ
इन फ्यूल स्टेशनों की स्थापना से एयरपोर्ट परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी. उन्हें ईंधन के लिए बाहर भटकने की जरूरत नहीं होगी. पंप का रस्ता इस तरह से बनाया जा रहा है कि उससे परिसर के अंदर मौजूद वाहनों और बाहर दोनों तरफ ईंधन भराया जा सकेगा.
ये भी पढ़ें: नोएडा की नामी हाउसिंग सोसायटी में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
3 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
5 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
6 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
8 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
9 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
11 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
11 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
13 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
15 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines