Yamuna Authority: यमुना अथॉरिटी जल्द ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के औद्योगिक समेत सात अलग अलग श्रेणी में प्लॉट की योजना निकालने की तैयारी है। इनके ब्रॉशर तैयार कराए जा रहे हैं। एक से दो सप्ताह में इन योजनाओं को शुरू किया जाएगा।
ग्रुप हाउसिंग में 17 प्लॉट
यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सेक्टर-29 में छह और सेक्टर-28 में पांच प्लॉट की योजना आएगी। सेक्टर-22ए में कॉमर्शियल फुट प्रिंट के सात प्लॉट और सेक्टर-22डी में पांच निर्मित दुकानों की योजना शुरू होगी। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग में 17 प्लॉट की योजना की तैयारी चल रही है। इनमें सेक्टर-17ए में पांच, सेक्टर-18 में छह और सेक्टर-22डी में छह प्लॉट शामिल होंगे। इनका क्षेत्रफल 16188 से लेकर 135574 वर्गमीटर तक है।
मिक्स लैंड यूज के लिए 19 प्लॉट
यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि मिक्स लैंड यूज के लिए 19 प्लॉट की योजना निकाली जाएगी। ये सभी प्लॉट सेक्टर-24 में होंगे। इसके अलावा औद्योगिक के 42 प्लॉट की योजना शुरू की जाएगी। इनमें आठ हजार वर्गमीटर से नीचे के 37 प्लॉट और इससे ऊपर के प्लॉट रहेंगे। योजनाओं को अनुमति मिल चुकी है। इनके ब्रॉशर तैयार कराए जा रहे हैं। एक से दो सप्ताह में ही इन योजनाओं को शुरू किया जाएगा।
3200 करोड़ मिलने की संभावना
सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना अथॉरिटी (यीडा) अपने क्षेत्र के पहले फेज को तेजी से बसाने के लिए एक साथ पांच प्रकार के प्लॉट तथा निर्मित संपत्तियों की योजना लाने जा रहा है। इनमें होटल, ग्रुप हाउसिंग और औद्योगिक प्लॉट शामिल हैं। अथॉरिटी को इन प्लॉट और निर्मित संपत्तियों की बिक्री से 3200 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि मिलने की संभावना है।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
13 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
14 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
17 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
17 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
19 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
22 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines