नोएडा के अवैध फार्म हाउस पर गिरेगी गाज, जानें क्या प्लान हुआ तैयार ?

Noida News: नोएडा में लगातार बढ़ते अवैध निर्माण को रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है. हिंडन और यमुना नदी के डूब क्षेत्र में तेजी से पनप रहे फार्म हाउस और अवैध कॉलोनियों पर अब बुलडोजर चलने की संभावना है.

Farm House
विज्ञापन

Noida News: नोएडा में लगातार बढ़ते अवैध निर्माण को रोकने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है. हिंडन और यमुना नदी के डूब क्षेत्र में तेजी से पनप रहे फार्म हाउस और अवैध कॉलोनियों पर अब बुलडोजर चलने की संभावना है. प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने इस बाबत डीएम मेधा रूपम को पत्र भेजते हुए कठोर कार्रवाई की सिफारिश की है.

अवैध निर्माण पर भूमाफिया के तहत कार्रवाई

सीईओ ने पत्र में लिखा है कि जिन लोगों ने डूब क्षेत्र में फार्म हाउस बनाकर कब्जा किया है या प्लॉटिंग की है, उन्हें भूमाफिया की श्रेणी में चिन्हित किया जाए. इसके लिए तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में पुलिस, सिंचाई विभाग और नोएडा प्राधिकरण की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

Advertisment

विकास होगा प्रभावित

पत्र में कहा गया है कि यदि डूब क्षेत्र को हरित विकास क्षेत्र के रूप में संरक्षित नहीं किया गया तो यहां अनियोजित बस्तियां और अव्यवस्थित निर्माण पनपेंगे, जिससे शहर का संतुलित विकास प्रभावित होगा. इसके साथ ही ग्रीन कवर घटेगा और बारिश के समय बाढ़ का खतरा भी बढ़ जाएगा.

डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण का अड्डा

यमुना डूब क्षेत्र में 2,000 से अधिक फार्म हाउस बने हुए हैं. वर्ष 2022 के सर्वे में ही करीब 1,000 बने और 500 निर्माणाधीन फार्म हाउस मिले थे. तब से अब तक इनकी संख्या दोगुनी हो चुकी है. इसी तरह हिंडन नदी के किनारे छिजारसी से बहलोलपुर तक अवैध कॉलोनियों और मकानों का जाल फैल चुका है.

सख्त रुख से घबराए कब्जाधारी

सीईओ के सख्त रुख की खबर फैलते ही डूब क्षेत्र में फार्म हाउस मालिकों में खलबली मच गई है. कई जगहों पर लोग खुद ही अवैध निर्माण हटाने लगे हैं. दादरी तहसील के नई बस्ती गांव में एक भूमाफिया ने तो बुलडोजर की कार्रवाई के डर से स्वयं कब्जा हटाना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ