Noida News: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों पर मिलने वाली छूट की अवधि समाप्त हो गई है. गौतमबुद्ध नगर में पिछले तीन वर्षों (2022 से 2025) के दौरान 31,923 ई-वाहनों की बिक्री दर्ज की गई, जिससे यह योजना बेहद सफल साबित हुई. 13 अक्टूबर को इन गाड़ियों पर मिलने वाली टैक्स छूट अब समाप्त कर दी गई है. ऐसे में लोगों ने अंतिम दिन भी जमकर गाड़ी बुक कराई है.
312 करोड़ रुपए का टैक्स माफ
परिवहन विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक योजना के तहत प्रदेश सरकार ने कुल 312 करोड़ रुपए का कर माफ किया. इसमें सबसे अधिक चार पहिया वाहनों पर 276 करोड़, दो पहिया वाहनों पर 6 करोड़ और कमर्शियल वाहनों पर 29 करोड़ की छूट दी गई. रजिस्ट्रेशन शुल्क भी पूरी तरह माफ किया गया था और अधिकतम 1 लाख तक की सब्सिडी दी गई. इससे ईवी खरीदने वाले आम कस्टमर को सीधे 4 से 5 लाख रुपए तक का लाभ हुआ.
दीपावली तक बुकिंग पर अब भी मिल सकती है सब्सिडी
परिवहन अधिकारी सियाराम वर्मा ने बताया कि ई-वाहनों में छूट और सब्सिडी की योजना बेहद सफल रही. दीपावली तक ई-वाहनों की बुकिंग कराने वालों को भी सब्सिडी का लाभ मिलेगा. हालांकि अब यह लाभ सिर्फ प्रदेश में निर्मित वाहनों पर ही लागू होगा.
ई-रिक्शा और ई-ऑटो की बढ़ी हिस्सेदारी
3 वर्षों में पंजीकृत ईवी में ई-रिक्शा और ई-ऑटो की हिस्सेदारी अहम रही. इसके अलावा 5,000 से अधिक दोपहिया ई-वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। 4 पहिया श्रेणी में हाइब्रिड वाहनों की मांग अधिक रही खासकर उन कारों की जिनकी कीमत 30 लाख से ऊपर थी.
ये भी पढ़ें: नोएडा के जापानी पार्क में दिखेगी चारों तरफ हरियाली, जानें कितने करोड़ होंगे खर्च ?
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
9 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
9 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
10 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
15 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
15 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
17 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
18 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
19 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
21 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines