Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल कारोबारी को चूहे की हत्या करना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अब इस मामले में नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आदेश जारी किया है।
सोशल मीडिया पर आया वीडियो
जानकारी के मुताबिक नोएडा में हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा था कि एक शख्स अपनी बाइक से चूहे को कुचल रहा है। एक घर की बालकली ने किसी शख्स ने इसकी वीडिया बना लिया। मामला सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू की। सामने आया कि वीडियो एक माह पुराना है।
रामपुर का रहने वाला है शख्स
आरोपी की पहचान जैनुद्दीन के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह रामपुर का रहने वाला है और नोएडा के ममूरा में किराए पर रहकर होटल चलाता है। वीडियो के आधार पर थाना फेस-3 पुलिस ने उपद्रव की धाराओं में जैनुद्दीन को गिरफ्तार किया। हालांकि अब मामला नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह तक पहुंच गया है।
नोएडा कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश
अब नोएडा पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को जैनुद्दीन की गिरफ्तारी रद्द कर दी। सेंट्रल नोएडा के पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार यादव को विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उधर, एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कमिश्नर तक मामला पहुंचने पर थाना पुलिस का भी बयान बदल गया है। पुलिस अब कह रही है कि मारपीट के मामले में गिरफ्तारी हुई थी।
बदायूं में चूहे की हत्या में लगी थी चार्जशीट
बता दें कि इससे पहले नवंबर 2022 में उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में भी चूहे की हत्या का मामला सामने आया था। यहां एक शख्स ने चूहे को पत्थर से बांधकर नाले में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस मनोज नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने चूहे की हत्या के केस में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी।
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
3 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
7 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
15 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
15 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
23 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines