Noida News: राज्य कर विभाग (एसजीएसटी) की टीम ने नोएडा के सेक्टर-15 और सेक्टर-57 स्थित दो फर्मों पर छापा मारकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की धोखाधड़ी का खुलासा किया है। दोनों फर्मों पर कुल 3.43 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना की वसूली कर ली गई है।
कोचिंग फर्म ने लिया गलत आईटीसी
अपर आयुक्त ग्रेड-दो विवेक आर्य ने बताया कि नोएडा रेंज की टीम ने यह कार्रवाई की है। सेक्टर-15 स्थित एक कोचिंग सेवा प्रदाता फर्म की जांच में सामने आया कि फर्म ने कंस्ट्रक्शन और इंटीरियर डेकोरेशन पर 1.04 करोड़ रुपये का आईटीसी गलत रूप से क्लेम किया था जो नियमों के तहत अनुमन्य नहीं था। जांच के दौरान फर्म ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 9 सितंबर को 85.85 लाख रुपये की राशि राजकीय कोष में जमा कर दी।
फर्म ने 2.57 करोड़ का किया गलत दावा
इसी तरह सेक्टर-57 में स्थित लिथियम आयन बैटरी और पावर बैंक असेंबलिंग व बिक्री करने वाली एक फर्म की जांच में सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में फर्म ने जीएसटीआर-2 बी में उपलब्ध न होने के बावजूद 2.57 करोड़ रुपये का आईटीसी गलत रूप से क्लेम किया था। जांच में यह भी पाया गया कि फर्म के पास 6.63 लाख रुपये का स्टॉक घोषित मात्रा से कम था। फर्म ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पूरी 2.57 करोड़ रुपये की राशि विभागीय कोष में जमा करा दी।
टीम ने की सटीक जांच
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व विशेष अनुसंधान शाखा के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने किया। जांच दल में उपायुक्त निखिल बाजपेई, सहायक आयुक्त अजय कुमार श्रीवास, राज्य कर अधिकारी कृष्ण नारायण शर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह और प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शामिल रहे।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
5 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
7 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
19 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
20 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines