Noida City Bus Service: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में दौड़ेंगी ई-बसें, जानें रूट और किराए की पूरी लिस्ट

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में 45 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है. इस बस की मदद से आप कई रूट पर आसानी से सफर कर सकते हैं. आइए जानते हैं रूट और किराए की डिटेल.

Noida Electric City Bus

नोएडा में शुरू हुई नई सिटी बस. (Image: AI)

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी के लोगों के लिए आज का दिन खास है. लंबे समय से जिस सिटी बस सेवा का इंतजार किया जा रहा था, वह अब शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है, जो अब नोएडा की सड़कों पर दिखाई देने लगी हैं. इस नई सेवा का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित, सस्ती और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है. इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा, वहीं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में 45 बसों को विभिन्न रूटों पर उतारा गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी आसान कनेक्टिविटी

नई बस सेवा शुरू होने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, ग्रेटर नोएडा, यमुना सिटी और नोएडा के बीच यात्रा पहले से अधिक आसान हो जाएगी. कम किराये में लोग कई महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंच सकेंगे. अधिकारियों के अनुसार बसों का संचालन चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा और आने वाले दिनों में कई अन्य रूटों को जोड़ा जा सकता है, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को विशेष लाभ मिले.

यूपी का पहला इलेक्ट्रिक बस डिपो भी हुआ तैयार

इस परियोजना के साथ उत्तर प्रदेश का पहला आधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो भी तैयार हो गया है. नोएडा के सेक्टर-90 में बने इस डिपो से सभी ई-बसों का संचालन किया जाएगा. यहां बसों की बैटरी चार्ज करने के लिए अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं. इतना ही नहीं, वाहनों के रखरखाव और तकनीकी जांच के लिए आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की गई हैं.

विज्ञापन

क्या रहेगा रूट और किराया

  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट (एकमूर्ति) से सेक्टर-52 मेट्रो तक – 20 रुपये
  • परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट (जीबीयू और दनकौर होते हुए)- 50 रुपये
  • परी चौक से जीबीयू- 20 रुपये
  • नोएडा सिटी सेंटर से सूरजपुर कलेक्ट्रेट- 50 रुपये
  • चारमूर्ति से एयरपोर्ट (तिलपता मार्ग)- 50 रुपये
  • सूरजपुर से एयरपोर्ट (गलगोटिया और दनकौर मार्ग)- 50 रुपये
  • मकोड़ा से एयरपोर्ट (एक्सपो मार्ट और जेवर कट मार्ग) – 50 रुपये
  • चार मूर्ति से एयरपोर्ट वाया बिसरख, सूरजपुर – 50 रुपये
  • ईकोटेक-16 से एयरपोर्ट (स्वर्णनगरी और जीबीयू मार्ग) -50 रुपये


बॉटनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और एयरपोर्ट तक विशेष रूट संचालित होंगे. इनमें;

  • बॉटनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, होशियारपुर, ग्रेनो वेस्ट एक मूर्ति तक.
  • बॉटनिकल गार्डन, नोएडा एक्सप्रेसवे, परी चौक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, रबूपुरा, एयरपोर्ट तक.
  • बॉटनिकल गार्डन से अगाहपुर, बरौला, विश्वकर्मा रोड, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-75 नॉर्थ आई चौराहा, फेज-2 व सूरजपुर तक.
  • बॉटनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, सेक्टर-52 व सेक्टर-71 चौराहे, सेक्टर-62, गाजियाबाद में प्रताप विहार होते हुए आरआरटीएस स्टेशन तक.

किराये के नए स्लैब लागू, जानिए कितना देना होगा किराया

यात्रियों के लिए किराया तीन अलग-अलग श्रेणियों में निर्धारित किया गया है. 0 से 10 किलोमीटर तक यात्रा करने पर 20 रुपये, 10 से 30 किलोमीटर तक 30 रुपये और 30 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के लिए 50 रुपये किराया देना होगा. पहले न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 30 रुपये प्रस्तावित था, लेकिन संचालन शुरू होने से पहले इसमें बदलाव किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ