Noida Traffic Latest Update (इनपुट मोहम्मद यूसुफ): संयुक्त किसान मोर्चा आज दिल्ली कूच है। जिसके चलते बुलंदरशहर, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़, रोहतक, जींद समेत एनसीआर समेत आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली जाएंगे। ऐसे में नोएडा बॉर्डर, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे और नोएडा के कई इलाकों में जाम रह सकता है। नोएडा पुलिस ने इस बारे में एडवाजरी जारी कर लोगों को कुछ मार्गों से परहेज करने और घर से निकलने से पहले सोशल मीडिया पर ट्रैफिक का अपडेट करने की अपील की है।
स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले घर से जल्दी निकलें
दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों अपनी समस्याओं को लेकर आज दिल्ली जाएंगे। जिससे मुख्य मार्गों पर वाहनों की संख्या अधिक रहेगी। ऐसे में व्यस्त सड़कों और बॉर्डरों पर जाम की हालत बन सकते हैं। नोएडा पुलिस ने खासकर रेलवे स्टेशन और आईजीआई एयरपोर्ट जा रहे लोगों को घर से जल्दी निकलने का अदेश दिया है। जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
स्कूल बस और एंबुलेंस जाम में फंसी
गौतमबुद्धनगर जिले के किसानों के आज दिल्ली कूच के ऐलान के बाद शहर मे जगह-जगह जाम लगा है। यहां नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की प्रमुख सड़कों पर स्कूल की बसें, एंबुलेंस घंटों से जाम में फंसी हैं। ऑफिस जाने वाले लोगो सुबह दो घंटे जाम में फंसे रहे। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जगह-जगह नोएडा पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई है।
इन मार्गों में किया गया बदलाव
- गोलचक्कर चौक सैक्टर-15 से सैक्टर-06 चौकी चौक तक तथा संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक तक मार्ग बंद
- गोलचक्कर चौक सैक्टर-15, रजनीगंधा चौक, सैक्टर-06 चौकी चौक, झुण्डपुरा चौक, सैक्टर-8/10/11/12 चौक, हरौला चौक से यातायात डायवर्जन
- गोलचक्कर चौक सैक्टर-15 से संदीप पेपर मिल चौक होकर झुण्डपुरा चौक की ओर जाने वाला यातायात गोलचक्कर चौक सैक्टर-15 से रजनीगंधा चौक होकर जाएं
- संदीप पेपर मिल चौक से हरौला चौक होकर जाने वाला यातायात रोहन मोटर्स तिराहा, आईजीएल चौक सैक्टर-01 से गोलचक्कर चौक और अशोक नगर होकर जा सकते हैं
- हरौला चौक से संदीप पेपर मिल चौक की जाने वाला यातायात हरौला चौक से सैक्टर-16 मार्किट कट होकर जा सकता है
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से से डीएनडी होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात को चिल्ला रेड लाइट से भेजा जाएगा
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से चिल्ला रेड लाईट होकर दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात डीएनडी से जाएगा
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
7 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
8 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
11 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines