कल बंद रहेंगे नोएडा व ग्रेटर नोएडा के स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा व नोएडा के सभी स्कूल कल यानी 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि के अवसर पर बंद रहेंगे। डीएम गौतमबुद्धनगर मनीष वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। स्कूल बंद होने से बच्चे भी श्रावण मास में भगवान शंकर पर जल चढ़ाने मंदिर जा सकेंगे।

School Closed

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा व नोएडा के सभी स्कूल कल यानी 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि के अवसर पर बंद रहेंगे। डीएम गौतमबुद्धनगर मनीष वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। स्कूल बंद होने से बच्चे भी श्रावण मास में भगवान शंकर पर जल चढ़ाने मंदिर जा सकेंगे। बृहस्पतिवार यानी 24 जुलाई को दोबारा से स्कूल खुलेंगे।

सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद

डीएम का आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। यूपी, सीबीएसइ समेत सभी बोर्ड के स्कूल कल बंद रहेंगे। जो भी स्कूल डीएम के आदेश का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आदेश जारी कर कहा गया है कि सभी बोर्ड के स्कूल इसका पालन करें।

कांवड़िये चढ़ाएंगे जल

स्कूलों को बंद इस वजह से किया गया है चूंकि हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़िये आज अपने-अपने गांव के मंदिर पर जल चढ़ाएंगे। ऐसे में ट्रैफिक अधिक होगा। सुबह से ही सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ेगा। पर्व को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के तहत छुट्टी का ऐलान किया गया है।

जलाभिषेक की तैयारी पूरी

नोएडा व ग्रेटर नोएडा के मुख्य मंदिरों पर जलाभिषेक की तैयारी जिला प्रशासन की तरफ से पूरी कर ली गई है। ट्रैफिक पर कंट्रोल के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। सुबह 6 बजे से ही पुलिस सड़कों पर नजर आएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ