नोएडा-ग्रेनो मेट्रो में सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, NMRC ने की तैयारी

Noida News: नोएडा-ग्रेनो मेट्रो स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए एनएमआरसी ने टेंडर जारी कर दिया है। एनएमआरसी के मुताबिक, जो एजेंसी सीसीटीवी कैमरे लगाएगी, उसको दो साल तक उनकी देखरेख भी करनी होगी।

Noida Metro Rail Corporation, Noida News, CCTV camera, नोएडा न्यूज, नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, Latest News, ताजा खबर

नोएडा-ग्रेनो मेट्रो में लगेंगे हाईटेक कैमरे

विज्ञापन

Noida News: नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) लगातार काम कर रहा है। इस बार एनएमआरसी ने मेट्रो में हाईटेक CCTV कैमरे लगाने के लिए टेंडर जारी किया है। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे काफी हाईटेक होंगे। ये कैमरे चारों तरफ घूम सकेंगे। इनकी क्वालिटी भी काफी साफ होगी। एनएमआरसी के मुताबिक, नए सिरे से नोएडा के 21 स्टेशनों पर कैमरे लगाए जाएंगे।

2 साल तक एजेंसी करेगी कैमरों की देखरेख

नोएडा-ग्रेनो मेट्रो स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए एनएमआरसी ने टेंडर जारी कर दिया है। एनएमआरसी के मुताबिक, जो एजेंसी सीसीटीवी कैमरे लगाएगी, उसको दो साल तक उनकी देखरेख भी करनी होगी। जिस एजेंसी का टेंडर में चयन होगा, उसको एनएमआरसी चार करोड़ 98 लाख रुपये का भुगतान करेगी। अधिकारियों ने बताया कि अभी लगे सीसीटीवी की तुलना में ये हाईटेक यानी अत्याधुनिक होंगे। अभी कैमरों के लिए जो कंट्रोल रूम बना हुआ है, उसी से इनकी निगरानी और बैकअप की सुविधा दी जाएगी।

Advertisment

55 हजार यात्री रोजाना करते हैं सफर

एनएमआरसी के मुताबिक, टेंडर की शर्तों में अन्य चीजों को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि इस लाइन के 21 स्टेशनों की रोजाना की राइडरशिप 55 हजार से अधिक चल रही है। सेक्टर-51, परी चौक, नॉलेज पार्क-2 स्टेशन से सबसे ज्यादा लोग सफर करते हैं।

यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ख्याल

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष लोकेश एम का कहना है कि 21 मेट्रो स्टेशनों पर हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही टेंडर जारी कर एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा।

क्यूआर कोड से रिचार्ज करें स्मार्ट कार्ड

वहीं, अब नोएडा मेट्रो की सभी टिकट वेंडिंग मशीन (टीवीएम) और काउंटरों पर क्यूआर कोड को स्कैन करके स्मार्ट कार्ड को यूपीआई पेमेंट के माध्यम से रिचार्ज कराया जा सकता है। यह यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनएमआरसी की तरफ से एक और बड़ा कदम उठाया गया है। इससे अब यात्रियों को लंबी कतारों में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। इसमें मिनिमम 100 रुपये से लेकर अधिकतम 2000 रुपये तक रिचार्ज किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ