Noida-Greater Noida Latest News: वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। ये आदेश गौतमबुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट ने दिया। मंगलवार 26 नवंबर से ऑनलाइन क्लाश शुरू कर दी गई। हालांकि दिल्ली में 26 नवंबर से कई स्कूलों को खोल दिया गया। जिन स्कूलों को खोलने का फैसला किया गया उसमें दिल्ली के सरकारी स्कूल थे। वहीं, कई प्राइवेट स्कूल अभी भी बंद हैं। जानिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों को कब से खोला जा सकता है।
चल रही ऑनलाइन क्लास
गौतमबुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश देते हुए कहा कि इलाके में वायु गुणवत्ता में जारी गिरावट के कारण प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास 26 नवंबर 2024 तक के लिए बढ़ा दी गई हैं। आगे कहा गया कि अभिभावकों और छात्रों से आग्रह किया जाता है कि वह स्कूल से जुड़े अपडेट के लिए स्कूल प्रशासन के टच में रहें। आदेश में सभी स्कूलों सभी नियमों का सख्ती से पालन करने की बात कही गई।
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में आज से हाइब्रिड मोड में खुलेंगे स्कूल, नए आदेश में हुए ये बदलाव
27 से चलेंगी हाइब्रिड मोड क्लासिज
27 नवंबर से नोएडा के स्कूलों में हाइब्रिड मोड में क्लास चलाई जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि क्लास हाइब्रिड मोड में चलाई जाएं। हालांकि उन्होंने ऑनलाइन और फिजिकल दोनों तरह से क्लास शुरू करने का भी ऑप्शन दिया है। स्कूल पर निर्भर करता है कि वह छात्रों को स्कूल बुलाना चाहता है कि हाइब्रिड मोड पर ही पढ़ाई कराना चाहता है।
दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर स्कूलों को खोलने का प्लान बनाया जा रहा है। इसके पीछे इन महीनों में ही स्कूलों के वार्षिक समारोह, स्पोर्ट्स डे हैं। प्रदूषण की वजह से ये सारी एक्टिविटी रुकी हुई हैं। जिसके चलते कुछ स्कूल जरूरी निशा निर्देशों का पालन करते हुए जल्द ही स्कूल खोल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi AQI Updates: इन 13 इलाकों की हवा अभी तक जहरीली, AQI चेक कर घर से निकलें
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
2 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
3 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
11 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
12 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
13 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
16 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
17 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines