Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर जिले ने उद्यमिता के क्षेत्र में बीते 5 वर्षों में जबरदस्त उड़ान भरी है। हर साल हजारों की संख्या में नए उद्यम स्थापित हो रहे है, जिनकी बदौलत लाखों लोगों को रोजगार मिला है। खास बात यह है कि महिला उद्यमिता के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिली है। महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर की तरफ कदम बढ़ा रही है।
1.23 लाख से अधिक उद्योग हुए पंजीकृत
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र से प्राप्त आंकड़ों की मानें तो पिछले 5 वर्षों में जिले में कुल 1.23 लाख से अधिक उद्योग पंजीकृत हुए है। इन उद्यमों ने करीब 10 लाख लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए है।
महिला उद्यमिता का बढ़ता दायरा
गौर करने वाली बात यह है कि 2020-21 में जहां महिला उद्यमियों की संख्या 1,183 थी। 2024-25 में यह आंकड़ा 4,586 तक पहुंच गया। कुल मिलाकर 11,000 से अधिक महिलाओं ने उद्यमिता की दुनिया में कदम रखा है। यह महिलाएं मुख्य रूप से खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, फैशन डिजाइनिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और तकनीकी स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
सरकार की योजनाओं और नीतियों ने दी रफ्तार
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण और यूपीसीडा की रणनीतिक योजनाओं तथा निवेशक-अनुकूल नीतियों ने जिले में निवेश और उद्योग स्थापना की गति को तेज किया है। औद्योगिक भूखंडों की पारदर्शी नीलामी, फिनटेक सिटी, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध हुआ है।
महिला सशक्तिकरण की तरफ बढ़े कदम
जिले में महिला उद्यमियों की बढ़ती भागीदारी न केवल आर्थिक स्वावलंबन को दर्शाती है बल्कि यह सामाजिक दृष्टिकोण में आ रहे सकारात्मक बदलावों का इशारा है। महिलाओं द्वारा शुरू किए गए उद्यमों ने महिला सशक्तिकरण की तरफ कदम बढ़ाया है।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: यीडा सिटी के 331 किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान, जानें क्या है कारण
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
8 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
13 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
15 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
15 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
17 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
18 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
19 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
21 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines