Greater Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच यातायात को सुगम बनाने में एक नई सड़क का अहम योगदान होगा. नॉलेज पार्क-3 से हिंडन नदी पर निर्माणाधीन पुल तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क का काम प्रगति पर है, जिसे मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. उम्मीद है कि काम समय से पूरा हो जाएगा
85 फीसदी पुल निर्माण का काम पूरा
उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा हिंडन नदी पर बनाए जा रहे पुल का 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. हिंडन पुस्ता के किनारे ग्रेटर नोएडा की ओर स्थित अंडरपास का काम भी पूरा कर लिया गया है. शारदा गोलचक्कर से हिंडन पुल तक की सड़क का लगभग 35 प्रतिशत काम अब तक पूरा हो चुका है.
जाम से राहत
नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क निर्माण का काम कर रहे हैं. इस नई कनेक्टिविटी के पूरा होते ही परीचैक, एलजी गोलचक्कर और सूरजपुर घंटाघर चैक जैसे व्यस्त ट्रैफिक पॉइंट्स पर जाम की स्थिति में भारी राहत मिलेगी.
25 करोड़ की लागत से तैयार हो रही परियोजना
इस संपर्क मार्ग को बनाने में 25 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. वर्तमान में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच आवागमन के लिए एक्सप्रेसवे, दादरी-सूरजपुर-छलेरा (डीएससी) मार्ग और ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए पर्थला की ओर से यातायात होता है.
अंडरपास का काम लगभग पूरा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि नॉलेज पार्क-3 से हिंडन नदी तक सड़क का निर्माण और अंडरपास का काम लगभग पूरा हो चुका है. एलजी गोलचक्कर से नोएडा को सीधे जोड़ने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है. उन्होंने बताया कि परियोजना के तय समय में पूरा किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में धनतेरस पर जमकर बरसा धन, ऑटो और ज्वैलरी सेक्टर में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
8 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
10 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
12 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
13 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
14 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
17 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines