Delhi में हाइब्रिड मोड पर चलेंगे स्कूल, Noida का भी बदला टाइम, ठंड और पॉल्यूशन के चलते हुआ ये बदलाव

Gautam Buddha Nagar School Time Change: ये नई टाइमिंग 17 दिसंबर से लागू होगी, कई स्कूलों ने छात्रों के स्कूल में रजिस्टर्ड नंबर पर इस बारे में नोटिस भेजा है।

Noida, Greater Noida, Gautam Buddha Nagar, School Time Change, Winter, District Administration Order

जिला प्रशासन का ऑर्डर और स्कूल जाते बच्चों की प्रतिकात्मक फोटो

Gautam Buddha Nagar School Time Change: गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया गया है। ठंड के चलते जिला प्रशासन ने ये कदम उठाया है। जिला प्रशासन के अनुसार अगले आदेश तक सभी स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से दोपहर 2.25 बजे तक रहेगी। इसमें स्कूल प्रशासन ज्यादा छोटे बच्चों प्री नर्सरी से 2nd क्लास और 3rd से 12वीं क्लास तक के सभी बच्चों का समय अपनी-अपनी सहूलियत और सुविधाओं के अनुसार तय कर सकता है। लेकिन कोई भी स्कूल सुबह 9 बजे से पहले अपने परिसर में क्लास नहीं लगा सकता।

विज्ञापन

ये नई टाइमिंग 17 दिसंबर से लागू होगी, कई स्कूलों ने छात्रों के स्कूल में रजिस्टर्ड नंबर पर इस बारे में नोटिस भेजा है। निजी स्कूलों में बस टाइमिंग में भी बदलाव किया गाया है। ग्रेटर नोएडा दिल्ली पब्लिक स्कूल ने बसें अपने पूर्व समय से एक घंटे लेट चलाने की निर्णय लिया है। एनसीआर में तड़के घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया है,  बता दें गौतमबुद्ध नगर  में नोएडा, जेवर, दादरी, ग्रेटर नोएडा, यीडा शहर और दनकौर का एरिया आता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

तापमान में आई गिरावट 

मौसम विभाग के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। 17 से 22 दिसंबर तक गौतमबुद्ध नगर में मैक्सिमम टेम्परेचर 23 और मिनिमम टेम्परेचर 8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

कोहरे के साथ शीतलहर चलने की संभावना 

मौसम विज्ञान के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की स्थिति बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी की तरफ से तेज हवाएं उत्तर भारत की तरफ आ सकती है। इससे अगले कुछ दिनों में यूपी के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई है। वहीं, 17 से 22 दिसंबर तक एनसीआर के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। यहां सुबह तड़के और आधी रात के बाद कोहरा पड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन

Delhi में 5वीं तक हाइब्रिड क्लासें

दिल्ली में प्रदूषण के चलते सोमवार को GRAP-3 लागू किया गया है। देर शाम शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर यहां नगर निगम, दिल्ली कैंट बोर्ड, एनडीएमसी, दिल्ली सरकार समेत सभी स्कूलों में 5वीं तक क्लास हाइब्रिड मोड में चलाने का आदेश जारी किया है। बता दें दिल्ली में बीते दिनों ग्रेप 4 हटाया गया था। अब यहां फिर वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद दोबारा ग्रेप 3 लागू किया गया है। 17 दिसंबर से यहां स्कूलों को हाइब्रिड मोड पर चलाने, निर्माणकार्य पर प्रतिबंध, बीएस 4 की पेट्रोल और डीजल गाड़ियों पर रोक संबंधी अन्य नियम लागू होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ