नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे (Noida-Greater Noida Expressway) पर नोएडा प्राधिकरण ने यातायात को आसान बनाने के लिए 2 नए अंडरपास के निर्माण के प्रोसेस को तेज कर दिया है। मई महीने में इन दोनों अंडरपास का निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। टेंडर जारी होने के बाद फाइनेंशियल बिड खोले जाने का प्रोसेस चल रहा है।
कहां-कहां बनेंगे अंडरपास?
पहला अंडरपास सेक्टर-128, 129, 132 और 108 के बीच, सुल्तानपुर गांव के सामने बनने जा रहा है। दूसरा अंडरपास सेक्टर-145, 146, 155 और 159 के बीच, झट्टा गांव के सामने बनेगा। ये अंडरपास एरिया के ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने में जरूरी भूमिका निभाएंगे। सुल्तानपुर अंडरपास की लंबाई 731 मीटर होगी और लागत इसकी लगभग 98 करोड़ रुपये है। यह महामाया फ्लाईओवर (Mahamaya Flyover) से 6.10 किमी की दूरी पर मौजूद होगा। वहीं, झट्टा अंडरपास की लंबाई 800 मीटर होगी और लगभग 117 करोड़ रुपये इसकी लागत है, जो महामाया फ्लाईओवर से 16.90 किमी दूर बनेगा।
गांवों के लोगों को होगा फायदा
इन अंडरपास का निर्माण डायाफ्राम टेक्निक से किया जाएगा, जिससे बिना खुदाई के दीवारें तैयार की जा सकेंगी। इससे सड़क धंसने के साथ-साथ जलभराव की समस्या से बचाव होगा। इस फैसले से करीब 30 सेक्टरों और 20 गांवों के लोगों को फायदा होगा, जिससे व्हीकल्स ड्राइवर के लिए यात्रा सुगम होने के साथ ही जाम की समस्या में कमी आएगी।
अब तक बने कितने अंडरपास
पिछले 3 सालों में एक्सप्रेसवे पर 3 अंडरपास पहले ही बन चुके हैं, जिनमें सेक्टर-142 एडवेंट अंडरपास, सेक्टर-152 सफीपुर अंडरपास और सेक्टर-96 अंडरपास शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और अमेरिका बसाएंगे सिस्टर सिटी, युवाओं को मिलेगा रोजगार
संबंधित खबरें
अब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 hr agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
2 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
8 hrs agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
10 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
11 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
11 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
13 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
22 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
1 day agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines