नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की बदलेगी सूरत, यमुना अथॉरिटी ने बनाया नया प्लान

Noida-Greater Noida Expressway: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का सर्वे किया गया, जिसमें कई कमियां सामने आई हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए एक्सप्रेसवे पर नवीनीकरण का काम किया जाएगा।

Noida-Greater Noida Expressway

Photo Credit- Meta Ai

विज्ञापन

Noida-Greater Noida Expressway: यातायात प्रभावित न हो इसके लिए कई जगह पर सड़कें और एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में भी कई बड़े एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। हाल ही में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का सर्वे किया गया, जिसमें जिसमें कई कमियां सामने आईं। रात में विजिविलिटी की समस्या के अलावा साइनबोर्ड भी गायब मिले। इसको देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर काम कराने का फैसला किया है।

सर्वे में निकली कई कमियां

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का सर्वे शहरी और पर्यावरण अध्ययन के क्षेत्रीय केंद्र ने किया। इस सर्वे में एक्सप्रेसवे पर कई कमियां सामने आईं। जिसमें रात में विजिविलिटी के लिए कैट्स आई रिफ्लेक्टर की कमी , ड्राइवरों को एंट्री और एग्जिट बिंदुओं के बारे में बताने वाले साइनबोर्ड नहीं हैं। साइनबोर्ड और जरूरी मार्करों न होने की वजह से कई जगह पर हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण करेगा नवीनीकरण

प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे के सर्वे का काम RCUES को दिया था। उन्होंने यातायात और भीड़भाड़ को कम करने के लिए कई उपाय दिए गए। नोएडा प्राधिकरण के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लोकेश एम का कहना है कि हम सर्वे में सुझाए गए उपाय पर काम करेंगे। इसका उद्देश्य 25 किलोमीटर लंबे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

इन कमियों को भारतीय सड़क कांग्रेस (IRC) मैनुअल के मुताबिक ठीक किया जाएगा। जिसमें एक्सप्रेसवे के लिए लेन मार्किंग, क्रैश बैरियर, लाइटिंग और साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे शहर का प्रमुख मार्ग है, जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दर्जनों इलाकों को जोड़ने का काम करता है।

विज्ञापन

14 अगस्त 2024 को इस एक्सप्रेसवे पर एक हादसा हुआ, जिसमें तीन छात्रों की जान चली गई। इसके बाद ही नोएडा प्राधिकरण ने इस एक्सप्रेसवे का सर्वे करने का आदेश दिया। जिसका उद्देश्य एक्सप्रेसवे पर जो भी कमिया हैं उनको दूर करना था, ताकि आगे से इस तरह के हादसें न हों।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ