हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

नोएडा में मेट्रो ट्रेन के आगे कूदने वाली युवती कौन? सामने आई ये जानकारी

Noida News: एक युवती गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद गई। घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
golf course metro station

Noida News: नोएडा में मंगलवार सुबह एक युवती गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद गई। घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में अभी तक मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। युवती की पहचान 21 वर्षीय सिम्मी पुत्री राजीव रंजन निवासी सलारपुर नोएडा के रूप में हुई है।

कौन है युवती?

जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से बिहार की रहने वाली 21 वर्षीय सिम्मी ग्रेजुएशन की छात्रा थी। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। मंगलवार को वह गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंची। कुछ देर खड़ा रहने के बाद एकाएक मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गई। इस घटना में सिम्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन भी सदमे में हैं।

विज्ञापन

आत्महत्या का कारण नहीं चला पता

पुलिस जांच में अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि युवती पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में चल रही थी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

ब्लू लाइन पर देरी से चली मेट्रो

इस घटना के बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के ट्रैक पर होने के कारण ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हुई। इसके अलावा अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य चल रही हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola