Noida News: मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रही नोएडा की एक छात्रा से एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़िता ने जब सच्चाई का पता लगाया और पैसे वापस मांगे तो आरोपित धमकी देने लगा। पीड़िता ने इस संबंध में सेक्टर-113 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
2 सालों से कर रही तैयारी
बिहार के बांका जिले के मजलियापुर गांव की रहने वाली संजीता यादव पिछले दो वर्षों से मेडिकल की तैयारी कर रही हैं। इस वर्ष उन्होंने नीट परीक्षा भी दी थी, लेकिन परीक्षा के दौरान तबीयत खराब होने से उनका स्कोर बेहतर नहीं आ पाया। इसी दौरान शारदा यूनिवर्सिटी में बीबीए और फिल्म कोर्स कर रहे एक दोस्त के जरिए उनकी मुलाकात दो युवकों से हुई। उन्होंने खुद को सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ में संपर्क वाला बताते हुए एमबीबीएस सीट दिलाने का दावा किया।
17 लाख मांगे थे
आरोपितों ने 17 लाख रुपये में सुभारती यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस सीट दिलाने का सौदा तय किया और शुरुआत में सेक्टर-77 स्थित इलीट होम्स सोसायटी में रहने वाले युवक को दो लाख रुपये कैश दे दिए। जब पीड़िता ने काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत खुद विश्वविद्यालय जाकर जानकारी ली तो पता चला कि बिना नीट स्कोर के किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज में प्रवेश संभव नहीं है। इस पर संदेह हुआ और उन्होंने रुपये वापस मांगे।
मानसिक आघात पहुंचा
आरोप है कि जब संजीता ने पैसों की वापसी की मांग की तो आरोपितों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। डरा धमका कर उसको चुप रहने के लिए कहा। इस वजह से उसको मानसिक आघात पहुंचा है। सेक्टर-113 थाने में ठगी और धमकी के मामले में केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं नोएडा की नई DM मेधा रूपम? पिता मुख्य चुनाव आयुक्त, शूटिंग खिलाड़ी होने के बाद बनीं IAS
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
14 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
17 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
18 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
20 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines