Noida News: नोएडा के सेक्टर-31 स्थित प्रेसिडियम स्कूल में छठीं कक्षा की छात्रा तनिष्का शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत को 15 दिन से अधिक समय बीत चुके है, लेकिन घटना वाले दिन क्या हुआ यह अभी तक सामने नहीं आया है. तनिष्का की मां तृप्ता शर्मा अब भी उस दिन की सच्चाई जानने को बेचैन है. सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो मैसेज साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के अंतिम क्षणों का सच सामने लाने की मांग की है.
वीडियो में छलका मां का दर्द
1 मिनट 48 सेकंड के इस वीडियो में तृप्ता शर्मा ने कहा मेरी फूल जैसी बेटी थी तनिष्का…जिसे मैंने परियों की तरह पाला था. उसे एक बड़े स्कूल में पढ़ा रही थी ताकि उसका भविष्य सुरक्षित हो, लेकिन 4 सितंबर को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई. आज भी मैं नहीं जानती कि उस दिन स्कूल में मेरी बेटी के साथ क्या हुआ था. जिन हाथों से उसे पाला उसी से उसका अंतिम संस्कार किया.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: मेडिकल डिवाइस पार्क में पहली कंपनी शुरू, 12 नए Plot की निकली लाॅटरी
हंसते मुस्कुराते छोड़ा था स्कूल
उन्होंने कहा कि सुबह बेटी को हंसते-मुस्कुराते स्कूल छोड़ा था और दोपहर 11ः30 बजे स्कूल से कॉल आया कि बेटी बेहोश हो गई है. उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है. जब वह कैलाश अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने बताया कि तनिष्का अब इस दुनिया में नहीं रही. उसको मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था.
स्कूल को सेकेंड होम कहते है
तृप्ता ने सवाल उठाया कि जिस स्कूल को हम सेकेंड होम मानते है वहां अगर बच्चों की सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं हो सकती तो अभिभावकों का भरोसा कैसे कायम रहेगा? उन्होंने कहा मुझे पता है कि मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, लेकिन यह मेरा और मेरी बेटी का हक है कि हमें उसके आखिरी पलों का सच पता चले. क्या हुआ था स्कूल में, क्यों हुआ था? यह सबके सामने आना चाहिए.
यह है पूरा मामला
मृतक छात्रा तनिष्का नोएडा सेक्टर-52 की रहने वाली थी और प्रेसिडियम स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती थी. घटना 4 सितंबर को शिक्षक दिवस के कार्यक्रम के दौरान हुई थी. छात्रा की अचानक तबियत खराब हो गई थी. वह बेहोश हो गई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका जिसके चलते डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है. मामले की जांच सेक्टर-20 पुलिस कर रही है.
ये भी पढ़ें: नोएडा को मिलेगा नया ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, अब नहीं जाना पड़ेगा 50 किलोमीटर दूर
संबंधित खबरें
जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
2 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
7 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
7 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
8 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
11 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
12 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines