नोएडा में कब तक बंद रहेंगे स्कूल? सामने आया बड़ा अपडेट

Noida School: नोएडा में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर चल रहा है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 349 है, वहीं, ग्रेटर नोएडा में AQI 270 तक पहुंच गया है।

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल (31)

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Noida School: नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत पूरे गौतमबुद्ध नगर में स्कूल खुलने को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, एनसीआर में खराब वायु गुणवत्ता के चलते स्कूल पिछले कुछ दिनों से बंद हैं और बच्चों की क्लास ऑन लाइन चल रही हैं। सोमवार को जारी आदेश के अनुसार फिलहाल 26 नवंबर को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। यहां प्री स्कूल से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं ऑन लाइन होंगी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नोएडा में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर चल रहा है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 349 है, वहीं, ग्रेटर नोएडा में AQI 270 तक पहुंच गया है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को वायु प्रदूषण से बचाव करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सांस के मरीज बरतें ये सावधानी

मौसम विभाग के अनुसार वायु प्रदूषण से बचने के लिए बुजुर्ग और खासकर सांस संबंधी मरीज सुबह जल्द सैर करने से बचें। लोगों को सलाह है कि मास्क पहनकर रहें। जरूरत पड़ने पर लोग एयर प्यूरीफायर का भी यूज कर सकते हैं। सांस के मरीज हमेशा एयर क्वालिटी को मॉनिटर करें और बैचेनी, सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा

मौसम विभाग के अनुसार 26 से 30 नवंबर तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा का मौसम साफ रहेगा। यहां तड़के हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है। अनुमान है कि अगले पांच दिन यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। यहां दिन में धूप रहेगी और सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ