Noida Garden Galleria Fight Viral Video: दिल्ली से सटे नोएडा में शनिवार रात गार्डन गैलेरिया मॉल का एफ बार एंड लाउंज अखाड़ा बन गया। दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले और मारपीट हुई। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसका संज्ञान लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
वीडियो फुटेज में दोनों गुटों को एक दूसरे पर लात-घूंसा बरसाते हुए देखा जा सकता है। उनमें से कुछ लोग गालिया भी दे रहे थे। आरोप है कि दोनों गुट शराब के नशे में थे। किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। फिर सभी एक दूसरे पर हमलावर हो गए। जिस वक्त ये लड़ाई हुई, बार अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। उन लोगों ने झगड़ा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।
मारपीट में दो युवकों को आई चोटें
मामले में नोएडा पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मारपीट के दौरान दो युवकों को चोटें आईं। मारपीट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
नोएडा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश वर्मा ने कहा कि मामले में शामिल किसी भी पक्ष ने अब तक कोई औपचारिक शिकायत या रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। वायरल वीडियो के आधार पर हमने सेक्टर-39 नोएडा पुलिस स्टेशन के प्रभारी को गहन जांच करने और उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी फिलहाल मुख्य रूप से वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं।
पिछले साल एक युवक की हुई थी हत्या
यह पहली बार नहीं है कि गार्डन गैलेरिया मॉल हिंसा की घटनाओं के लिए मीडिया की सुर्खियों में है। इससे पहले इसी तरह की एक घटना में राजनीतिक चर्चा को लेकर दो समूहों में हिंसक झड़प हो गई थी। पिछले साल बिल भुगतान को लेकर मॉल के बाउंसर से विवाद बढ़ने पर एक युवक की हत्या कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: दलित युवक और उसके दोस्त को उल्टा लटकाकर पीटा, नीचे जला दी आग, VIDEO में देखें कैसे कूरता की हदें हुई पार
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
8 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
9 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
14 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines