Noida News: नोएडा के जेपी विशटाउन में रहने वाले लोगों की लंबे समय से चली आ रही प्यास अब बुझने जा रही है. एक दशक से अधिक समय से पानी की किल्लत झेल रहे सेक्टर-131, 133 और 134 के करीब एक लाख से अधिक निवासियों के द्वार पर आखिरकार गंगाजल पहुंच चुका है. नोएडा प्राधिकरण ने विशटाउन में बने अंडर ग्राउंड रिजर्वायर को गंगाजल नेटवर्क से जोड़ दिया है. अब जल्द ही यहां 30 हजार से अधिक परिवारों को नियमित आपूर्ति शुरू हो जाएगी.
हाईकोर्ट के आदेश से खुला रास्ता
जेपी विशटाउन के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग तब पूरी हुई जब इस मामले में हाई कोर्ट ने दखल दिया. कोर्ट ने सितंबर में आदेश दिया था कि बिल्डर 60 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी नोएडा प्राधिकरण में जमा करें और गारंटी मिलने के दो सप्ताह के भीतर पानी का कनेक्शन दिया जाए. बिल्डर पहले ही 40 करोड़ रुपये प्राधिकरण को दे चुका था. कोर्ट के आदेश के बाद बिल्डर ने गारंटी राशि जमा की, जिसके बाद प्राधिकरण ने कनेक्शन जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की.
छह महीने में हुई 22 सुनवाईं
जेपी विशटाउन के निवासी एसके माहेश्वरी की ओर से दायर याचिका पर हाई कोर्ट में पिछले छह महीनों में 22 बार सुनवाई हुई. माहेश्वरी ने बताया कि प्राधिकरण ने अब तक सेक्टर-128 में दो, सेक्टर-133 में एक और सेक्टर-134 में एक यूजीआर को गंगाजल पाइपलाइन से जोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि यह विशटाउन निवासियों की बड़ी जीत है. एक दशक तक हजारों परिवारों को पानी की सुविधा से वंचित रखा गया.
एक दशक से बोरवेल के सहारे जिंदगी
जेपी विशटाउन में पिछले 10 वर्षों से पानी की सप्लाई बिल्डर द्वारा बोरवेल के माध्यम से की जा रही थी. गर्मी के मौसम में बोरवेल सूख जाने से स्थिति और बिगड़ जाती थी. निवासियों को टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ता था, जिससे न खर्च बढ़ता था और पानी की क्वालिटी पर भी सवाल खड़े होते थे.
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा में 2 साल में नहीं घटा प्रदूषण का एक भी हाटस्पाॅट, सांस लेना हुआ मुश्किल
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
9 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
13 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
15 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
19 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
22 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines